उज्जैन

बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, आक्रोशित लोगों ने की तोडफ़ोड़

मक्सी रोड पर प्रताप नगर कलाली के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
Oct 19, 2018
patrika
hospital,death,bus accident,road accident,police,ujjain road accident,

उज्जैन. मक्सी रोड पर प्रताप नगर कलाली के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक सवार को बस ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्रवासी आक्रोशित हो गए। उन्होंने बस में तोडफ़ोड़ कर दी। साथ ही एक अन्य वाहन को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला और हंगामा नहीं होने दिया। मक्सी रोड पर 24 घंटे में यह दूसरा सड़क हादसा है। गुरुवार देर रात एक ट्रॉले ने एक्टिवा सवार को रौंद दिया था। इसमें उसकी मौत हो गई। मक्सी रोड पर प्रताप नगर कलाली के पास शुक्रवार शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

शाजापुर जा रही राज राजराजेश्वरी बस ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी
पंाड्याखेड़ी निवासी इंदर पिता चंदन सिंह पंवार (55) व कमल हेरोकिया बाइक से अपने घर जा रहे थे। प्रताप नगर कलाली के सामने शाजापुर जा रही राज राजराजेश्वरी बस ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में कमल दूर जा गिरा, लेकिन इंदर बाइक के साथ ही घिसटता चला गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोग मैजिक से शव और घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का उपचार जारी है। बता दे कि इंदर किसान हैं और कमल की भी आर्थिक स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है।

लोगों ने की तोडफ़ोड़ की कोशिश
हादसे के बाद लोगों काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने बस में तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दिया। साथ ही अन्य वाहन के साथ भी तोडफ़ोड़ की। लोगों की भीड़ जुटने से पहले ही पुलिस जवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाइश देकर रोका। साथ ही बस को चिमनगंज मंडी थाने पहुंचाया।

Published on:
19 Oct 2018 08:45 pm