BJP District Presidents: जिला और नगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा से पहले नेताओं ने पहले से अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार के होर्डिंग्स लगाकर बधाई दे दी।
BJP District Presidents: भारतीय जनता पार्टी के जिला और नगर अध्यक्ष के नामों की अब तक घोषणा नहीं हुई, वहीं उत्साहित नेताओं ने पहले से अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार के होर्डिंग्स लगाकर बधाई दे दी। कांग्रेस से आए नेता द्वारा होर्डिंग्स लगाने पर आपत्ति उठी तो बाद इसे उतरवा लिया गया। हालांकि नगर व जिला अध्यक्ष के नाम पर आजकल में घोषणा होने की संभावना है।
भाजपा में जिला व नगर अध्यक्ष के लिए 31 दिसंबर को रायशुमारी कर तीन-तीन नामों की पैनल बनाकर भोपाल भेज दिया गया था। उमीद थी कि 4 जनवरी तक नाम सामने आ जाएंगे लेकिन अब तक घोषणा नहीं हो सकी। नगर अध्यक्ष पद के लिए महामंत्री संजय अग्रवाल का नाम प्रमुखता से शामिल है।
पार्टी कार्यकर्ताओं में अग्रवाल के अध्यक्ष बनने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि उनका नाम तय हो गया है और घोषणा बाकी है। लिहाजा उत्साहित नेता नए अध्यक्ष के रूप में अग्रवाल को होर्डिंग्स लगाना शुरू कर दिया है। कांग्रेस से आए एक नेता ने फ्रीगंज ब्रिज पर बधाई का होर्डिंग्स लगा दिया। वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई तो तुंरत उतारा गया। पार्टी पदाधिकारी बता रहे हैं कि संगठन की ओर से पूरे प्रदेश में एक साथ नाम की घोषणा की जाना है, इसके चलते अभी देरी हो रही है। संभवत: एक-दो रोज में नाम की घोषणा हो जाएगी।