उज्जैन

video : भाजपा किसान नेता आंजना के विवादित बोल पर पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज, ये कहा था किसानों के लिए…

विवादित बोल का वीडियो वायरल होने पर पार्टी द्वारा पहले ही उन्हें निष्कासित किया जा चुका है। अब पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

2 min read
May 30, 2018
BJP,video viral,Kisan Morcha,ujjain news,register case,Kisan Union,

उज्जैन. पिछले दिनों किसानों पर विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा किसान मोर्चा के नेता हाकमसिंह आंजना पर खातेगांव पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। विवादित बोल का वीडियो वायरल होने पर पार्टी द्वारा पहले ही उन्हें निष्कासित किया जा चुका है। अब पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

किसान यूनियन की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन
किसानों पर विवादित टिप्पणी को लेकर उज्जैन के भाजपा नेता हाकमसिंह अंजना पर खातेगांव पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय किसान यूनियन की शिकायत पर होना बताई जा रही है।

क्या है मामला
भाजपा के उज्जैन जिला किसान मोर्चा महामंत्री हाकमसिंह आंजना का विवादित बोल वाला वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें वे 1 जून से प्रस्तावित किसानों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री की तारीफ और किसानों को गालियां दे रहे थे। पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए आंजना को तत्काल निष्कासित किया था।

प्राथमिक सदस्यता से किया निष्कासित
भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम बंसल ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के निर्देशानुसार हाकमसिंह आंजना ग्राम खलाना को पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

ये बोले थे किसान नेता आंजना
किसान नेता अंजना ने कहा था कि किसानों के लिए सरकार कितना भी करे, लेकिन किसान जात चोर और जूते मारने लायक है। करीब 1.20 मिनट के इस वीडियो में हाकमसिंह ने किसानों को बहुत बुरा-भला कहा था और बोला था कि शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए जो किया है, वह कोई नहीं कर सकता। फिर भी 1 तारीख से कुछ किसान हड़ताल पर जाना चाहते हैं।

ब्लैकमेलर तक कह डाला था
किसान नेता ने यह तक कहा था कि चाहे जो हो, मैं तो शिवराज सिंह चौहान के साथ हूं। ब्लैकमेलर किसानों के साथ नहीं। किसानों को साधने की कोशिशों के बीच भाजपा नेता का यह वीडियो आगामी दिनों में पार्टी के लिए नुकसान भरा साबित हो सकता है।

विधायक प्रतिनिधि भी हैं आंजना
पुष्टि हुई है कि आंजना किसान नेता, महामंत्री और घट्टिया विधायक सतीश मालवीय के प्रतिनिधि भी हैं। इस मामले में किसान मोर्चा ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामसिंह जादौन ने कहा कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद ही आंजना को नोटिस दे दिया था। पार्टी ने निष्कासन की कार्रवाई भी की है।

ये भी पढ़ें

रीता बहुगुणा जोशी पहुंची अयोध्या, कहा- दीपोत्सव से पूर्व सुन्दर होगी अयोध्य
Published on:
30 May 2018 01:02 pm
Also Read
View All