उज्जैन

video : मायूस हो रहे समाजजन, बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब अब रवाना होंगे उज्जैन से

बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन रविवार को दिनभर बोहरा बाहुल्य क्षेत्रों में कदम, मजलिस में व्यस्त रहे।
2 min read
• •
Updated: 12 Mar 2018, 12:32 PM IST
patrika
ujjain news,bohra samaj,Syedna saheb,Dharmaguru,

उज्जैन. बोहरा समाज के धर्मगुरु डॉ. सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन रविवार को दिनभर बोहरा बाहुल्य क्षेत्रों में कदम, मजलिस में व्यस्त रहे। सैयदना साहब ने कुछ परिवारों में निकाह भी पढ़वाया। सोमवार को महिदपुर में बोहरा समाज की नवनिर्मित मस्जिद का लोकार्पण करेंगे। बोहरा धर्मगुरु मंगलवार को शहर से विदा लेंगे।

सैयदना साहब ने रविवार को शास्ताबाद की गली, अब्दालपुरा, ढाबा रोड, सैफी मोहल्ला और तैयबी मोहल्ला में ६७ परिवारों में कदम और मजलिस की। सैयदना साहब के दीदार होते ही मौला मौला, आका मौला की सदाएं गूंजी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन आका मौला सैयदना मुफद्दल साहब का दीदार करने के लिए आतुर नजर आए। इस दौरान कुछ परिवारों में निकाह भी पढ़वाया। सैयदना साहब सोमवार को कुछ समय के लिए महिदपुर जाएंगे। इस दौरान आपके हाथों नवनिर्मित मस्जिद का लोकार्पण होगा।
रवानगी का समय बदला: बताया जाता है कि सैयदना साहब सोमवार रात को जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस में विशेष कोच से अहमदाबाद के लिए रवाना होने वाले थे। रविवार को इसमें बदलाव हो गया है। सैयदना साहब मंगलवार की सुबह कार से इंदौर जाएंगे और वहां से विमान द्वारा अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।
मजार प्रबंधन का मिस मैनेजमेंट
मजार-ए-नजमी प्रबंधन ने रविवार को चुनिंदा अधिकारी और जनप्रतिनिधियों को सैयदना साहब से भेंट का समय दिया था। मजार प्रबंधन के मिस मैनेजमेंट के कारण मुलाकत केवल रस्म आदयगी बनकर रह गई। किसी की भी सैयदना साहब से चर्चा नहीं हो सकी। दरअसल सांसद चिंतामणि मालवीय, विधायक मोहन यादव, डीआईजी रमणसिंह सिकरवार, कलेक्टर संकेत भोंडवे, एसपी सचिन अतुलकर, एसडीएम क्षितिज शर्मा, एएसपी अभिजीत रंजन के अलावा अन्य अधिकारियों की सैयदना से भेंट का समय तय किया गया था। अधिकारियों और जनपतिनिधिओं के मजार-ए-नजमी पहुंचने के वक्त मजार प्रबंधन ने अन्य शहरों से आए प्रभावशाली बोहराजनों के अलावा अन्य को प्रवेश दे दिया। इससे इंतजाम गड़बड़ा गए। नतीजतन अधिकारियों और जनपतिनिधिओं की सैयदना साहब से उस समय भेंट हो सकी, जब वे पांचवें माले के लिए लिफ्ट में जा रहें थे। बोहरा समाज के पीआरओ मोहसिन भाई मर्चेँट ने सभी का परिचय दिया।

Published on: