उज्जैन

video : लंबित मांगों के लिए सहकारी समिति कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

मप्र सहाकरी समिति कर्मचारी महासंघ उज्जैन ईकाई द्वारा लंबित मांगों को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 8:33 PM IST
patrika
employees,rally,protest against,demands,ujjain news,

उज्जैन. मप्र सहाकरी समिति कर्मचारी महासंघ उज्जैन ईकाई द्वारा लंबित मांगों को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रैली के रूप में कोठी पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद संघ ने जिला आपूर्ति नियंत्रक को भी ज्ञापन सौंप अपनी मांगें रखीं।

आदेश तत्काल जारी करने की मांग
महासंघ के जिलाध्यक्ष कृष्णपालसिंह झाला ने बताया कि ज्ञापन में सहकारी समिति कर्मचारियों के लिए जिला कैडर वेतनमान व स्थानांतरण के आदेश तत्काल जारी करने की मांग की है। साथ ही सहकारी समिति के कार्यरत नियुक्त विक्रेता को, एक विक्रेता को दो उचित मूल्य की संचालन के लिए आदेश जारी करने, समिति में कार्यरत कम्पयूटर ऑपरेटरों को सेवानियम में लिपिक वग्र में रखने के लिए सेवा नियम संशोधन आदि मांगे भी की गई हैं। ज्ञापन देने वालो में जिला सचिव कमलसिंह राजावत, कैलाशचंद्र मकवाना, रमेश विश्वकर्मा, अनवर पटेल, कैलाश जोशी, शैलेन्द्रसिंह, इरफान शेख, बनेसिंह, देवरथ बरवे, माणकलाल, टीकमसिंह मौजूद थे।

प्रतिबंध के बाद भी प्लास्टिक पैक में सूखे मेवे का प्रसाद
उज्जैन. महाकाल मंदिर में प्लास्टिक पर प्रतिबंध होने के बाद भी प्लास्टिक पैङ्क्षकग में सूखे मेवे का प्रसाद जा रहा है। खास बात यह कि पैङ्क्षकग पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उल्लंघन भी होता है। इसकी शिकायत श्रद्धालु ने महाकाल मंदिर समिति से की है।

महाकाल मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त रखने के के लिए पॉलीथिन के साथ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके साथ ही सूखे मेवे को लेकर अक्सर शिकायत मिलने पर मंदिर समिति द्वारा सूखा मेवा प्रसाद विक्रय बंद कर दिया है। इसके बाद भी मंदिर में बाहर की दुकानों से प्लास्टिक पैङ्क्षकग में सूखे मेवे का प्रसाद जा रहा है। इतना ही नहीं इस पैंकिग पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम अनुसार कोई जानकारी भी नहीं रहती है और न दुकानदार की ओर से कोई बिल दिया जा रहा है। रविवार को मंदिर आए एक श्रद्धालु ने महाकाल मंदिर समिति को इसकी मौखिक शिकायत की। इस पर मंदिर समिति ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

चकोर पार्क कुछ महीनों बाद फुल इंटरटेनमेंट जोन के रूप में पहचाना जाएगा

उज्जैन. वीरान पड़ा चकोर पार्क कुछ महीनों बाद फुल इंटरटेनमेंट जोन के रूप में पहचाना जाएगा। ऐक ऐसा स्पॉट जहां लोगों को डिस्को थेक, फ्लोवर गार्डन, फिटनेस सेंटर, स्पोट्र्स एरिया और लाइब्रेरी का कॉम्बो मिलेगा। बच्चे हो या बुजुर्ग, इस जोन में हर वर्ग को कुछ न कुछ खास जरूर मिलेगा।
अमृत मिशन अंतर्गत मक्सी रोड स्थित चकोर पार्क को ३.६७ करोड़ की लागत से एम्युजमेंट जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। यह अपने आप में शहर का अनूठा पार्क होगा, जो कई विविधताओं से भरा रहेगा। एम्युजमेंट पार्क विकसित होने से शहरवासियों को मनोरंजन के लिए नया स्थान मिलेगा वहीं पिलियाखाल को भी खूबसूरती मिलेगी।

भूमि पूजन हुआ, एक वर्ष का इंतजार -एम्युजमेंट जोन निर्माण को लेकर विवार को चकोर पार्क में भूमिपूजन व शिलान्यास किया गया। काम पूरा होने में करीब एक वर्ष लगेगा। महापौर मीना जोनवाल ने कहा, पार्क को शहर की शान के रूप में स्थापित करेंगे। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की रूचि का ध्यान रख व्यवस्था की जा रही है।

सशुल्क रहेगा जोन-एम्युजमेंट जोन सशुल्क रहेगा। इसमें खान पान की वस्तु, बड़े झूलों आदि के लिए भी यहां आने वालों को तय शुल्क चुकाना पड़ेगा। हालांकि अभी इसके संचालन और शुल्क संबंधित निर्धारण नहीं हुआ है।

Published on: