मकर राशि वालों को मन अशांत रहेगा। दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे।
उज्जैन. गुरुवार १४ दिसंबर का दिन विशेष है। मकर राशि वालों को मन अशांत रहेगा। दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि भवन के अटके मामले आज भी पूरे नही हो पाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। वृषभ राशि वाले बिना पूछे किसी को अपनी राय न दें। अपने जिद्दी रवैये के चलते सब लोग आप से दूर होंगे। व्यापारिक गतिविधि कमजोर रहेगी। मिथुन राशि वाले निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा। कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी।
अन्य राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
मेष - समय पर काम पूरा नहीं होने से परेशान रहेंगे। धन लाभ हो सकता है। बैंक में कर्ज संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है। माता-पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है। क्रोध न करें। धैर्य से काम लें।
वृषभ - बिना पूछे किसी को अपनी राय न दें। अपने जिद्दी रवैये के चलते सब लोग आप से दूर होंगे। व्यापारिक गतिविधि कमजोर रहेगी। सहकर्मी से मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन - निजी संबंधों में आज कोई फैसला लेना होगा। कई दिनों से चले आ रहे विवाद आज बड़ा रूप ले सकते है। धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्य से काम लें।
कर्क- किसी के दबाव में कार्य करना पड़ेगा। खान-पान पर ध्यान दें। विवाह सम्बन्धी प्रस्ताव पश्चिम दिशा से आ सकते हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें। अन्यथा कर्ज लेने की जरूरत पड सकती हैं। साथ प्लानिंग बनाकर ही कार्य करें।
सिंह- पुरानी की हुई गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। पारमार्थिक कार्यों में योगदान देकर संतुष्ट होंगे। मित्रों के साथ लंबी यात्रा के योग ? बन रहे हैं। वाहन मशीनरी पर धन खर्च होगा।
कन्या- निजी संबंधों में मनमुटाव ख़त्म होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। डॉक्टर ब्रोकर और वकीलों के लिए समय उपयुक्तहै। परिवार के लोग किसी कार्य को करने के लिए आपत्ति ले सकते हैं।
तुला- जीवन में मिले अनुभव का आज लाभ मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोग सतर्क रहें। विरोधी आप की छबि बिगाड़ सकते हैं। संतान की शिक्षा सम्बन्धी समस्या का निदान हो सकता है।
वृश्चिक- थोड़ा समय अपने लिए भी निकालें। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कई दिनों से जो कार्य नहीं हो रहे थे आज सहज ही हो जाएंगे। आप की कार्य कुशलता की प्रशंसा होगी।
धनु- अपने अकडू व्यवहार को थोड़ा नम्र बनाया। आप समझते हैं कि आपके बिना कोई कार्य नहीं हो सकता। पर ऐसा नहीं है। किसी रिश्तेदार के निजी मसले हल करना होंगे। व्यापार में परिवर्तन के योग हैं।
मकर- मन अशांत रहेगा। दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि भवन के अटके मामले आज भी पूरे नही हो पाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
कुम्भ- कारोबार के चलते यात्रा के योग हैं। पारिवारिक आयोजनों में शामिल होंगे। किसी अपने के लिए कोई कार्य करना पड सकता है। विवादित मामले सुलझ सकते हैं। नए संपर्को का लाभ हो सकता है।
मीन- बेहतर सफलता के लिए कार्य शैली में परिवर्तन लाएं। व्यापारिक नए सम्बन्ध स्थापित होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलने में अभी विलंब है। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। संतान सुख की प्राप्ति संभव।
ज्यो. पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन
शुभ विक्रम संवत् - 2074
संवत्सर का नाम - साधारण
शालिवाहन शक संवत् - 1939
हिजरी सन् - 1439 मु. मास रवि उल अव्वल तारीख २4
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - हेमंत ऋतु
मास- पौष। पक्ष - कृष्ण पक्ष
तिथि - दिवस पर्यन्त द्वादशी तिथि रहेगी।
नक्षत्र - रात्रि 11.03 मि. तक
स्वाती नक्षत्र रहेगा पश्चात विशाखा नक्षत्र लगेगा।
योग - दिवस पर्यन्त अतिगण्ड योग रहेगा।
सूर्योदयकालीनकरण - कौलव दोप. 04.17 मि. तक पष्चात तैतिल करण लगेगा।
चंद्रमा - दिवस पर्यन्त तुला राशि में रहेंगे।
आज के मुहूर्त - अनुकूल समय में नामकरण संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
अनुकूल समय - प्रात: 07.00 मि. से 08.19 मि. तक , प्रात: 10.59 मि. से दोप. 01.38 मि. तक एवं दोप. 04.17 मि. से सायं: 05.37 मि. तक।
दिशाशूल- दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टाले)।
राहु काल - दोप. 01.38.36 से 02.58.16 तक अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचें।
आज जन्म लिए बच्चे : बच्चों के नाम (रे, रो, ता, ती, तू) अक्षरों पर रख सकते हैं। बच्चे शरीर से स्थूल होंगे। ऐसे जातक स्वाभिमानी व स्पष्टवादी होंगे। संगीत से विशेष लगाव रहेगा। प्राय: पर्यटन को विशेष महत्व देंगे। धनसम्पदा सामान्य रहेगी।