उज्जैन

रूद्राक्ष की माला…बाबा महाकाल की भस्म लेकर पुजारी जाएंगे मुंबई, देवेंद्र फडणनीस के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

Devendra Fadnavis will take oath as CM: महाराष्ट्र के अगले सीएम पद की शपथ देवेंद्र फडणनीस लेने जा रहे हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में महाकाल मंदिर के पुजारी शामिल होंगे।

less than 1 minute read
Dec 04, 2024

Devendra Fadnavis will take oath as CM: महाराष्ट्र की राजनीति में चली आ रही खींचतान अब दूर हो गई है। देवेंद्र फडणनीस महाराष्ट्र के अगले सीएम बनने जा रहे हैं। उनका शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित किया जाएगा। जिसमें बाबा महाकाल के पुजारी भी शामिल होंगे।

सीएम के लिए बाबा महाकाल का प्रसाद लेकर जाएंगे पुजारी


पत्रिका से खास बातचीत में पुजारी आशीष शर्मा ने बताया है कि महाराष्ट्र के अगले सीएम बनने जा रहे देवेंद्र फडणवीस ने स्वयं उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए न्योता भेजा है। साथ उनके मुबंई जाने का प्रबंध भी किया है। वह शाम चार बजे की फ्लाइट से मुंबई जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वह अपने साथ महाकाल का प्रसाद, दुपट्टा, और रूद्राक्ष की माला ले जाएंगे और देवेंद्र फडणवीस को भेंट करेंगे।

बाबा महाकाल के बड़े भक्त हैं देवेन्द्र फडणवीस


आशीष पुजारी ने बताया कि देवेंद्र फडणवीस महाकाल के परम भक्त हैं। जब वह पिछली बार मुख्यमंत्री बने थे। वह बाबा महाकाल के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने आए थे। इसके बाद भी वह लगातार महाकाल के दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।

अंबानी की शादी में भी शामिल हुए थे महाकाल मंदिर के पुजारी


महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष पुजारी और पुजारी संजय शर्मा अनंत और राधिका की शादी में शामिल हुए थे। जहां आशीर्वाद के स्वरूप महाकाल का प्रसाद और भभूत भेंट की थी। इसी दौरान महाकाल मंदिर के इन पुजारियों ने अनंत अंबानी और राधिका को चांदी के बेलपत्र, भस्मी और बाबा महाकाल के प्रसाद के साथ ही जय महाकाल लिखा हुआ दुपट्टा व बाबा महाकाल मंदिर की एक फोटो भी भेंट की थी।

Updated on:
04 Dec 2024 02:50 pm
Published on:
04 Dec 2024 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर