उज्जैन

बोहरा समाज की ईद कल, मुस्लिम 29 को मनाएंगे पर्व

बोहरा समाज की बकरा ईद 28 को और मुस्लिम समाज की ईद 29 को मनाई जाएगी। दोनों ही समाज में ईद को लेकर तैयारी का दौर चल रहा है।

2 min read
Jun 27, 2023
बोहरा समाज की ईद कल, मुस्लिम 29 को मनाएंगे पर्व
बोहरा समाज की बकरा ईद 28 को और मुस्लिम समाज की ईद 29 को मनाई जाएगी। दोनों ही समाज में ईद को लेकर तैयारी का दौर चल रहा है।

उज्जैन. बोहरा समाज की बकरा ईद 28 को और मुस्लिम समाज की ईद 29 को मनाई जाएगी। दोनों ही समाज में ईद को लेकर तैयारी का दौर चल रहा है।

ईद की नमाज़ ईदगाह में सुबह 7.45 पर अदा की जाएगी

शहरकाजी मौलवी खलिकुर्रेहमान ने दारुल कज़ा शहर उज्जैन से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि इदुल अज़हा 29 जून 2023 बरोज़ जुमेरात को मनाई जाएगी। ईदगाह में ईद की नमाज 7.45 बजे अदा की जाएगी। दीगर मस्जिदों में नमाज के वक़्त मुन्दरजाजेल रखा गया है।

अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का समय

जामा मस्जिद 8.15

शाही मस्जिद 8.00

फतेह मस्जिद 7.55

मस्जिद सारवान 8.15

मस्जिद नूर-ए-इस्माईल 8.15

बड़ी मस्जिद फ्रीगंज 8.30

मस्जिद उमर दमदमा 8.15

मस्जिद मेगजीन शाह बाबा फ्रीगंज 8.45

मस्जिद पाण्ड्याखेड़ी 8.15

मस्जिद गोसिया जानसापुरा 8.00

मस्जिद मिर्जावाड़ी 8.00

मस्जिद शिकारी गली 8.15

मस्जिद कोट मोहल्ला 8.00

मस्जिद हम्मालवाड़ी 8.15

मस्जिद भेरूगढ़ 8.15

मस्जिद विक्रम नगर 8.30

दाऊदी बोहरा ईदुलअधा को प्रार्थना और भक्ति के साथ मनाएंगे

दुनियाभर के मुसलमानों की तरह उज्जैन में दाऊदी बोहरा समुदाय ईदुलअधा मनाएगा। इस्लामिक कैलेंडर के अंतिम महीने ज़िलहज के पहले दस दिन पवित्र माने जाते हैं और हज यात्रा से जुड़े होते हैं। ईदुलअधा हज अवधि के अंत का प्रतीक है और प्रार्थना और भक्ति के साथ मनाया जाता है। उज्जैन के बोहरा समाज के पीआरओ शेख अली असगर मोय्यदी ने कहा, ईदुलअधा प्रतिबिंब, कृतज्ञता और करुणा का समय है। "हमें इस शुभ अवसर को मनाने के लिए समाजजन को एक साथ आते देखकर खुशी हो रही है।" उन्होंने कहा, "उज्जैन में बोहरा समुदाय के समाजजन ईद की पूर्व संध्या पर नमाज अदा करने के लिए कमरी मार्ग स्थित कादरी मस्जिद में इकट्ठा होंगे एवं सभी मोहल्लो में ईद की नमाज अदा की जाएगी। अगले दिन, समाजजन सुबह-सुबह ईद की नमाज़ में शामिल होंगे, जिसके बाद सदस्य शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करेंगे और सामूहिक रूप से सभी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।

Published on:
27 Jun 2023 01:39 am