उज्जैन

पूर्व विधायक रामेश्वर अखंड का निधन, बीजेपी में शोक की लहर, सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

Rameshwar Akhand Passes Away : पूर्व विधायक और भाजपा नेता रामेश्वर अखंड का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत पार्टी के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
less than 1 minute read
Rameshwar Akhand Passes Away
रामेश्वर अखंड की जीवित अवस्था की तस्वीर (फोटो सोर्स: Mohan Yadav Facebook)

Ujjain News :मध्य प्रदेश के उज्जैन से पूर्व विधायक और भाजपा के कद्दावर नेता रामेश्वर अखंड का निधन हो गया है। उनके निधन से भारती जनता पार्टी में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए दुख व्यक्त किया कि, 'उज्जैन के घटिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक एवं समर्पित कार्यकर्ता रामेश्वर अखंड जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भाजपा संगठन में उनका योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों एवं कार्यकर्ताओं को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!!'

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
18 Oct 2026 10:41 am
Published on:
18 Oct 2026 10:25 am