उज्जैन

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे पूर्व CM दिग्विजय सिंह, बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

Ujjain Mahakal Templ: शुक्रवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
less than 1 minute read
Sep 12, 2025
Digvijay Singh at Ujjain Mahakal Temple
Digvijay Singh at Ujjain Mahakal Temple (फोटो सोर्स : सोशल मीडिया)

Ujjain Mahakal Temple:मध्यप्रदेशके उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है। आम श्रद्धालुओं से लेकर बड़े-बड़े राजनेता, फिल्मस्टार समेत कई जानी-मानी हस्तियां बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दिग्विजय सिंह ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

महाकाल की भक्ती में लीन हुए दिग्विजय सिंह

शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल की आराधना और ध्यान लगाया। बता दें कि, दिग्विजय सिंह का यह प्रवास कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा में शामिल होने के उद्देश्य से था। आज उज्जैन में कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली है, जिसमें पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।

देखें वीडियो

Updated on:
12 Sept 2025 03:08 pm
Published on:
12 Sept 2025 03:06 pm