Fourlane Survey: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर को जोडऩे वाले सभी मार्गों को फोरलेन में तब्दील करवा रहे हैं।
Fourlane Survey:मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर को आगरा-मुंबई हाइवे से जोड़ने वाले उज्जैन-मक्सी मार्ग को फोरलेन करने का सर्वे इस माह में पूरा होने वाला है। 704 करोड़ से बनने वाला यह फोरलेन शहर में विद्युत कंपनी के कार्यालय तक बनेगा। डीटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार होने के बाद अगले साल फोरलेन निर्माण का टेंडर जारी होगा। उम्मीद है कि सिंहस्थ से पहले मार्ग फोरलेन में तब्दील हो जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर को जोडऩे वाले सभी मार्गों को फोरलेन में तब्दील करवा रहे हैं। इसी में उज्जैन-मक्सी रोड़ को पूर्व ही में फोरलेन करने की प्रशासकीय स्वीकृति मिली गई थी। इसके 704 करोड़ से इस प्रोजेक्ट के लिए एमपीआरडीसी ने पिछले दिनों सर्वे शुरू किया था। अब यह सर्वे दिसंबर तक पूरा होना है।
अधिकारी बता रहे हैं कि सर्वे रिपोर्ट आने के बाद इसका भौतिक सत्यापन करवाएंगे। कहां जमीन अधिग्रहण करना है, कहां ब्रिज-पुलिया बनानी है , कितने विद्युत पोल शिफ्ट करना है। हालांकि सर्वे के दौरान कुछ बिंदुओं पर संशोधन की स्थिति भी बनी थी। इसके लिए एक टीम ने निरीक्षण भी किया। इसी के बाद नए सिरे से रिपोर्ट तैयार हो रही है। अगले महीने में सर्वे पूरा होने पर फोरलेन के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी।
उज्जैन-मक्सी फोरलेन होने से मक्सी रोड पर बने आरओबी के समानांतर एक और नया आरओबी बनेगा। प्रस्तावित प्लान में फोरलेन पर 55 छोटी और 9 पुल भी बनेंगे। ढाई मीटर के डिवाइडर, 7-7 मीटर के कैरेज वे रोड व 2-2 मीटर के कच्चे शोल्डर रहेंगे।
उज्जैन-मक्सी फोरलेन का सर्वे इसी महीने से पूरा हो जाएगा। रिपोर्ट के बाद भौतिक सत्यापन व अन्य बिंदुओं का परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेंगे। -एसके मनवानी, संभागीय प्रबंधक, एमपीआरडीसी
उज्जैन-मक्सी मार्ग के फोरलेन निर्माण सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के मान से महत्वपूर्ण है। इसके बनने से सिंहस्थ के दौरान एबी रोड से उज्जैन के बीच आवागमन बेहतर होगा। यहां फोरलेन की आवश्यकता पिछले सिंहस्थ से ही थी।