2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का हल्लाबोल, कार्यालय पर दिया धरना

उज्जैन। अपनी लंबित 11 सूत्रीय मांगों और कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। शुक्रवार को महासंघ के बैनर तले बड़ी संख्या में कर्मचारी मक्सी रोड स्थित वृत्त कार्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए और एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।

वरिष्ठ नेताओं ने भरी हुंकार

महासंघ के प्रभारी आनंद शिंदे के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिला। मीडिया प्रभारी रवि राठौर ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए:

  • महामंत्री सुशील पाण्डेय ने कर्मचारियों के हितों की अनदेखी पर कड़ा रोष व्यक्त किया।
  • भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा और राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी ने प्रशासन से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की।
  • बीएमएस जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हाफिज खान ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रमुख 11 सूत्रीय मांगें

वक्ताओं ने धरने के दौरान स्पष्ट किया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन मांगों में वेतन विसंगति, अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण और कार्यस्थल पर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि मांगों के त्वरित निराकरण न होने की स्थिति में काम प्रभावित हो सकता है।

इन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

प्रदर्शन में प्रकाश चौरसिया, मनीष कारपेंटर, राजेश सोहनी, राजेश भटनागर, अतुल शिवहरे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे। प्रमुख रूप से संजय गोठवाल, सुबोध जोशी, घनश्याम जागरी, अजीज मंसूरी, नवनीत राय, और आदित्य जैन ने भी सहभागिता कर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।