
उज्जैन. अग्रवंशीय वूमेन्स क्लब द्वारा मोदी की गली स्थित अग्रवाल भवन में गणगौर महोत्सव के अंतर्गत ठाकुरजी की गोठ का आयोजन किया गया। महोत्सव में यशोदा बनकर आई अग्रवाल समाज की अनेक महिलाएं बच्चों को कान्हा के स्वरूप में लेकर तो में तो कई महिलाएं ठाकुरजी को सजा कर लाई। ब्रजमय वातावरण में समाजजनों ने ठाकुरजी के दर्शन किए।
क्लब अध्यक्ष रितू अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव में कहीं ठाकुरजी रथ पर सवार थे, तो कहीं हवाई जहाज, बग्घी में थे। स्वीमिंग पुल में अठखेलियां, बगीचे में खेलकूद करते, चौपड़-पांसा खेलते, बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन में नजर आएं। अग्रवंशीय वूमेन्स क्लब के सानिध्य में पहली बार समाज के हर घर से भगवान गोठ करने बाहर निकले। समाज की महिलाएं अपने ठाकुरजी भगवान लड्डू गोपाल तथा बच्चों को राधा कृष्ण के रूप में सजाकर लाई। ईसर गणगौर के साथ भजन मंडली द्वारा भजनों का आयोजन हुआ। भगवान का फाग उत्सव मनाया गया। जितने भी ठाकुरजी आए थे, सभी के लिए अग्रवंशीय परिवार द्वारा गोठ की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुल्मी, संदीप मेहता, हेमलता गुप्ता, नीलम मित्तल, रितू अग्रवाल, बीना गर्ग,मंजू अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मोना अग्रवाल उपस्थित थे। सबसे सुंदर ठाकुरजी के लिये विशेष उपहार प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ यशोदा मैय्या बनकर आई महिला को उपहार स्वरूप चुंदड़ी की साड़ी प्रदान की गई। सबसे पहले पधारने वाले पांच ठाकुरजी को भी उपहार प्रदान किए।
पहली बार घर से निकले ठाकुरजी
क्लब अध्यक्ष रितू अग्रवाल ने बताया कि अग्रवंशीय परिवार का यह पहला आयोजन , जिसमें ठाकुरजी पहली बार अपने मित्रों से परिवार से मिलने के लिए निकले। आयोजन का उद्देश्य था, घर के ठाकुरजी को घुमाने का इसलिए ईसर गणगौर मेें ठाकुरजी के लिये गोठ का आयोजन रखा।
आज कई संस्थाओं में फाग उत्सव-होली मिलन
उज्जैन. शहर में रविवार को अनेक संस्था और संगठन की ओर से फाग उत्सव और होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। वैष्णव नामदेव छीपा समाज: समाज का होली मिलन समारोह दोपहर ३ बजे महाकाल मंडपम् रामघाट पर आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिभाओं का सम्मान, सामूहिक गोठ और फूलपाती का आयोजन होगा।
अभा आमेटा ब्राह्मण समाज: होली मिलन समारोह प्रात: १० बजे कहारवाड़ी में किया जाएगा। इस अवसर फाग उत्सव व भजनों का आयोजन होगा।
अभा सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज महिला इकाई: फाग महोत्सव का आयोजन दोपहर १ बजे औदिच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला क्षीरसागर पर किया जाएगा।
कायस्थ समाज: होली मिलन समारोह, भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अभिषेक और स्नेहभोज का आयोजन प्रात: ९ बजे से चित्रगुप्त धाम अकंपात पर होगा।
सिंधी भाई बंध पंचायत: होली मिलन समारोह शाम ६ बजे संत लीलाशाह कॉन्वेंट स्कूल जीवाजीगंज थाने के सामने रखा गया है।