8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ई अहमद मामले में विपक्ष का हंगामा, लोकसभा अध्यक्ष ने सदन को किया स्थगित

हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने का आग्रह करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि अहमद सदन के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। साथ ही उन्होंने सदस्यों से तख्तियां नहीं दिखाने और हंगाम बंद करके अपनी सीट पर जाने को कहा।

less than 1 minute read
Google source verification
lok sabha

lok sabha

लोकसभा में कांग्रेस और केरल के सभी विपक्षी सदस्यों ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के सांसद ई अहमद के निधन की घटना की जांच कराने की मांग करते हुए सोमवार को हंगामा किया है। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस तथा कुछ विपक्ष सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर ई अहमद के निधन से जुड़े मामले को उठाने की मांग करने लगे लेकिन अध्यक्ष ने उनकी नहीं सुनी और प्रश्नकाल शुरू कर दिया। इसी बीच हंगाम कर रहे सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर आसन के सामने आ गए और शोर शराबा करने लगे।

सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ कहना चाहते थे लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें बोलने की इजाजत नहीं दी। हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने का आग्रह करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि अहमद सदन के वरिष्ठ सदस्य रहे हैं। उनको सदन में श्रद्धांजलि दी गयी और एक दिन के सदन की कार्यवाही उनके सम्मान में स्थगित भी रखी गई इसलिए इस मामले में हंगामा करना उचित नहीं है।

साथ ही उन्होंने सदस्यों से तख्तियां नहीं दिखाने और हंगाम बंद करके अपनी सीट पर जाने को कहा लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों ने उनकी नहीं सुनी और अध्यक्ष ने 5 मिनट के भीतर ही सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। तो उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी सदन के बाहर एक संयुक्त प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।

ये भी पढ़ें

image