
उज्जैन. तीन दिवसीय विराट गुरुकुल सम्मेलन शनिवार से प्रारंभ होने जा रहा है। आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
गोकुल सा नजर आ रहा गुरुकुल ग्राम
कार्यक्रम स्थल को गोकुल जैसा सजाया जा रहा है, वहीं इसे गुरुकुल ग्राम का रूप दिया गया है। यहां कृत्रिम वट वृक्ष, कुटिया, आश्रम, यज्ञशाला, पशुओं को बांधने का स्थान, कुआं आदि बनाए गए हैं। इसके लिए भोपाल से कारीगरों की विशेष टीम बुलाई गई है। शुभारंभ अवसर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रकाश जावड़ेकर आदि अतिथि शामिल होंगे। आयोजन में 3 दिन तक देश-विदेश के करीब 2700 विद्वान, कुलपति, गुरुकुल संचालक आदि गुरुकुल परंपरा को बढ़ावा देने पर मंथन करेंगे।
तीन दिवसीय सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर
चिंतामण रोड स्थित महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान परिक्षेत्र में कल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय गुरुकुल सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। सम्मेलन स्थल पर भारत की प्राचीन शिक्षण संस्कृति गुुरुकुल की प्रकृति दिखेगी। इसी मान से सम्मेलन स्थल को सजाया जा रहा है। सम्मेलन स्थल पर हरियाली दिखाने के लिए केले सहित अन्य पौधे लगाए गए हैं। वहीं झोपड़ी व अन्य निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं। बता दें, तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के २७०० विद्वान, शिक्षाविद् व गुरुकुल संचालकों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में ७०-८० विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल होंगे।
संघ प्रमुख व सीएम होंगे शामिल
विराट गुरुकुल सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सीएम शिवाराजसिंह चौहान शामिल होंगे। वहीं मंत्री सत्यपाल, सुरेंद्र पटवा, गृहमंत्री भूपेंद्रसिंह भी शामिल होंगे। सम्मेलन स्थल पर भारत की प्राचीन शिक्षण संस्कृति गुुरुकुल की प्रकृति दिखेगी। इसी मान से सम्मेलन स्थल को सजाया जा रहा है। सम्मेलन स्थल पर हरियाली दिखाने के लिए केले सहित अन्य पौधे लगाए गए हैं। वहीं झोपड़ी व अन्य निर्माण कार्य भी किए जा रहे हैं। बता दें, तीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के २७०० विद्वान, शिक्षाविद् व गुरुकुल संचालकों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में ७०-८० विश्वविद्यालयों के कुलपति भी शामिल होंगे।