दशहरे पर उज्जैन में निकलेगी महाकाल की सवारी

कलेक्टर करेंगे पालकी व शमी का पूजन

less than 1 minute read
Oct 17, 2015
patrika
patrika
उज्जैन. श्रावण-भादौ मास के बाद उज्जैन के राजा महाकाल दशहरा पर्व के दिन 22 अक्टूबर को चांदी की पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण करते हुए नए शहर आएंगे और प्रजा का हाल जानेंगे। उल्लेखनीय है कि वर्ष में केवल एक बार ही राजा महाकाल नए शहर आते हैं।

महाकाल मंदिर से शाम 4 बजे शाही ठाट के साथ महाकाल की सवारी आरंभ होगी, नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह सवारी दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां कलेक्टर द्वारा भगवान महाकाल और शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा। साल में एक बार भ्रमण करने आ रहे महाकाल का शहरवासी भव्य स्वागत करेंगे। जगह-जगह आरती पूजन होगा। सवारी के साथ घुड़सवार, दो प्लाटून, एसएएफ के जवान व पुलिस बैंड शामिल होगा।

इन राहों से गुजरेंगे महाकाल
बाबा महाकाल की सवारी मंदिर से आरंभ होकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सतीगेट, नईसड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा चौराहा, टॉवर होते हुए माधव नगर अस्पताल से दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां पर पूजन-अर्चन के बाद सवारी पुन:दशहरा मैदान से फ्रीगंज ओवरब्रिज, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज, तोपखाना होते हुए महाकाल मन्दिर पहुंचेगी।
Published on:
17 Oct 2015 10:55 pm