मेल पार्लर क्रेज : हर्बल प्रोडेक्ट ये युवा निखार रहे चेहरे की रंगत, आई-ब्रो तक सेट करवा रहे बॉयज, ५०० से ५ हजार तक के कलर और मसाज किट
उज्जैन. शृंगार कर सजने, संवरने के साथ खुद को खूबसूरत बनाने का काम युवतियों (फीमेल) का है। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो आप गलत हैं, क्योंकि अब बॉयज (मेल) भी अपनी स्मार्टनेस बढ़ाने के लिए पार्लर का रूख कर रहे हैं। यूथ की बढ़ती डिमांड को देखकर शहर में मेल पार्लर का काम भी तेजी से बढ़ रहा है। जहां पर पहुंचकर युवा हेयर कट, शेविंग, आई-ब्रो के साथ अपनी रूखी त्वचा, झुर्रियां, चेहरे के दाग-धब्बे, आंखों के नीचे का कालापन जैसी अनेक प्रॉब्लम का सॉल्यूशन तलाश रहे हैं। वहीं यह मेल पॉर्लर ब्राडेड हर्बल प्रोडेक्ट व एडवांस टेक्नालॉजी पर आधारित ब्यूटी ट्रीटमेंट की व्यवस्था उपलब्ध करवा रहे हैं।
रूटीन यूज के लिए प्रोडेक्ट
बॉयज को पॉर्लर पर हर्बल ट्रीटमेंट देने के बाद कई तरह के हर्बल प्रोडेक्ट रूटीन यूज करने की सलाह दी जाती है। इसमें शैम्पू, स्कीन जेल, हेयर जेल, बॉडी लोशन आदि। इन प्रोडेक्ट की कीमत ब्रांड और वैरायटी के आधार पर बदल जाती है।
सब कुछ प्रोडेक्ट पर तय
शहर में युवाओं के लिए कई पार्लर संचालित हो रहे हैं, जो उनकी स्मार्टनेस में चार चांद लगाने को तैयार हैं। इन पार्लर पर हर काम के लिए सामान्य रेट तय है, लेकिन पार्लर में यूज किए जाने वाले प्रोडेक्ट के हिसाब से सब कुछ तय होता है। हेयर कट के लिए सामन्य दर है, लेकिन बालों कलर करवाना और कलर किस कंपनी का और कैसा होगा। कलर प्रोडेक्ट से पैसे तय होते हैं। इसी के साथ फेशियल व मसाज में यूज होने वाली किट भी अलग-अलग रेट की है। इस प्रक्रिया में मशीनों का यूज भी काफी बढ़चढ़ कर होने लगा है। मेल पार्लर में हर काम की मशीन मौजूद है। इनका प्रयोग भी चार्ज को दोगुना कर देता है। ऐसे में सामान्य रूप से स्मार्ट लुक पाने के लिए ५०० से १५०० का खर्च उठाना पड़ रहा है।
स्कीन के हिसाब से ट्रीटमेंट
ब्यूटी एक्सपर्ट रोहित देवड़ा ने बताया कि मेल कस्टमर को भी स्कीन के हिसाब से ट्रीटमेंट दिया जाता है। हेयर कट की स्टाइल व्यक्ति के चेहरे के हिसाब से सेट की जाती है।
यह है नार्मल रेट