Investor Summit MP Ujjain: उज्जैन तके रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शनिवार को दूसरा और अंतिम दिन था। सुबह 10.30 बजे शुरू हुई इस रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव शाम 3.30 पर संपन्न हो गई। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कॉन्क्लेव में शामिल होने वाले बिजनेसमैन से वन टू वन चर्चा की। सीएम के संबोधन के बाद केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने भी वर्च्यूअली इस इन्वेस्टमेंट सम्मिट (investor summit mp) में भाग लिया।

Investor Summit MP Ujjain: रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (Investor Summit 2024 Ujjain) का दूसरा दिन, एमपी में करोड़ों का इन्वेस्टमेंट प्रस्ताव, लाखों नौकरियां उज्जैन तके रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (Investor Summit 2024 Ujjain) का आज शनिवार को दूसरा और अंतिम दिन था। सुबह 10.30 बजे शुरू हुई इस रिजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव ने रीजनल कॉन्क्लेव में शामिल होने पहुंचे बिजनेसमैन से वन टू वन चर्चा की और उन्हें एमपी में इन्वेस्टमेंट के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हम कॉन्क्लेव के समापन के इस दिन को नए भविष्य की संभावनाएं मानें। इसके अलावा धार्मिक, फिल्म टूरिज्म और फार्मा मेडिकल डिवाइसेस के अवसर और चुनौतियों पर सत्र भी आयोजित किए गए। कॉन्क्लेव के आखिरी दिन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी वर्चुअली इस इन्वेस्टर सम्मिट का हिस्सा बने।
बता दें कि 1 मार्च शुक्रवार को शुरू हुई इस दो दिवसीय रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव (Investor Summit mp 2024 Ujjain) में सीएम मोहन यादव ने बताया कि पहले ही दिन एक लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश आया। प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति बनी और 17 हजार से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार की उम्मीद भी...
- इस कॉन्क्लेव के अंतिम दिन सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम श्री एयर एम्बुलेंस का लोकार्पण किया।
- यह एयर एम्बुलेंस दूर-दराज के इलाकों से गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाएगी।
- सीएम ने कॉन्क्लेव में शामिल बिजनेसमैन से वन टू वन चर्चा की और उन्हें एमपी में इन्वेस्टमेंट के लिए प्रेरित किया।
- प्रदेश में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश पर सहमति बनी।
- 17000 से ज्यादा को रोजगार मिलेगा।
- केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल कॉन्क्लेव में शामिल होने उज्जैन पहुंचे।
- वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी वर्चुअली जुड़े।
- प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह ने बताया, कॉन्क्लेव में 4000 से ज्यादा लोगों ने किया पार्टिसिपेट किया
- यूके, फिजी, जर्मनी, जापान, जामिया, मलेशिया समेत 12 से अधिक देशों के लोग इस कॉन्क्लेव में शामिल हुए।
- इस कॉन्क्लेव में अडाणी और पेप्सीका समूह बड़े निवेशक साबित हुए।
- अडाणी एंटरप्राइजेज डायरेक्टर प्रणव अडाणी ने मध्यप्रदेश में 75 हजार करोड़ रुपए के निवेश की बात कही।
- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य है कि इंवेस्टर्स यहां आएं, महाकाल के दर्शन करें और प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए प्रेरित हों, लोगों को रोजगार भी दें।
- उन्होंने कहा कि हम इंडस्ट्री के 4.0 कालखंड में जी रहे हैं। जब बिजली से इंडस्ट्री चली तो उसे 2.0 कहा गया। आईटीआई, कंप्यूटर का दौर शुरू हुआ तो एक्सपट्र्स ने इसे 3.0 कहा। अब एआई और रोबोटिक्स, एआरवीआर का दौर है तो हम किसी भी मामले में पीछे नहीं गए, सभी आगे बढ़ते गए।
- केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि हमने मोदी जी के आने के बाद इंडस्ट्री के लिए कानून बनाए। कुछ कानूनों में बदलाव किए हैं।
- आजादी के पहले के कई कानून लोगों को और बिजनेसमैन को परेशान करते थे। हमने ऐसे साढ़े पंद्रह सौ से ज्यादा कानून खत्म कर दिए हैं।
- हम मीडिएशन लॉ लाए हैं। अब प्रयास है कि सभी मामले कोर्ट न जाएं दो झगडऩे वाले भाई अपना मीडियाटर तय कर दें तो ये कहेगा वो हम मान लेेंगे। इससे लोगों का समय बचेगा।
- एमएसएमई के प्रमुख सचिव पी. नरहरि ने कहा कि हम निवेशकों की समस्या का समाधान भी करेंगे।
- हमारी पॉलिसीज डायनेमिक डॉक्यूमेंट, जिन्हें समय-समय पर सुधारा जाएगा।
- युवा स्टार्टअप में रुचि दिखा रहे हैं।
- उज्जैन और रीवा में ही 2000 से ज्यादा स्टार्टअप हैं।
- इस अवसर पर बिजनेसमैन ने अपने निवेश की जानकारी दी
- इप्का लैबोरेटरी के एमडी अजीत कुमार ने कहा कि एमपी में चार दशकों से हैं
- सात यूनिट में काम हो रहा है।
- अगले दो साल में 1100 करोड़ का निवेश करेंगे।
- इस दौरान सीएम ने इस अवसर पर औद्योगिक इकाइयों के पदाधिकारियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे