जेईई मेन (JEE Mains 2024) परसेंटाइल स्कोर उन उम्मीदवारों के प्रतिशत को बताता है जिन्होंने, उस परीक्षा में उस विशेष परसेंटाइल के बराबर या उससे नीचे (Same or lower score) स्कोर किया है। इसलिए, प्रत्येक पाली के टॉपर (highest score) को 100 का समान प्रतिशत मिलेगा। इससे साफ है कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT) की कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित लोकप्रिय ब्रांचों (NIT College) में प्रवेश पाने के लिए कम्पटीशन अब और तेज हो गया है। जिस तरह परिणाम सामने आए हैं, उससे साफ है कि अब छात्र को इन ब्रांचों (NIT College) में प्रवेश के लिए कम से कम 97 से 98 प्रतिशत अंक लाने ही होंगे।