Mandakini Puri in Trouble: रंजनी अखाड़े सें निष्कासित महामंडलेश्वर कहलाने वाली मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी की मुश्किलें बढ़ीं
निरंजनी अखाड़े सें निष्कासित महामंडलेश्वर कहलाने वाली मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब उन पर महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर 8 लाख 92 हजार की धोखाधड़ी करने का मामला महाकाल थाने में दर्ज किया गया है। जयपुर निवासी महामंडलेश्वर संत नर्मदाशंकर पुरी महाराज ने महाकाल थाने में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है।
निरंजनी अखाड़े की निष्कासित महामंडलेश्वर मंदाकिनी पुरी उर्फ ममता जोशी के खिलाफ पिछले दिनों महामंडलेश्वर बनाने के नाम पर मंगलनाथ मार्ग स्थित महामाया आश्रम के महंत सुरेश्वरानंद से 7.50 लाख की ठगी का आरोप लग चुका है। इसके बाद कई संत उनके खिलाफ मैदान में उतरने लगे हैं।