उज्जैन

स्पीड ब्रेकर पर उछली एंबुलेंस और चलने लगी महिला की सांसें

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में मृत महिला के प्राण वापस लौट आने से लोग हैरानी में पड़ गए हैं।

less than 1 minute read
Aug 23, 2025

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के खाचरोद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां 75 वर्षीय अयोध्या बाई की तबियत बिगड़ने पर उन्हें डॉक्टर को दिखाया गया। डॉक्टर ने महिला के सिर की नस फटने के साथ ब्रेन हेमरेज की बीमारी बताई थी। जिसके बाद तुरंत महिला को इलाज के लिए इंदौर के एक अस्पताल ले जाया गया।

ऑपरेशन के बाद नहीं बची महिला की जान...

इंदौर में डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन किया, लेकिन महिला की जान नहीं बच पाई। तभी परिजन शव को गांव लेकर जा रहे थे। इसी दौरान खाचरोद ले जाते समय एक स्पीड ब्रेकर पर अचानक एंबुलेंस कूद गई। इसी दौरान एंबुलेंस के अंदर बैठे परिजन घबरा गए, लेकिन परिजनों की नजर पर अयोध्या बाई पर पड़ी तो वह अचानक खांसने लगी और उनकी धड़कनें चलने लगीं। जिसके बाद परिजन में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।

पूरी हो चुकी थी अंतिम संस्कार की तैयारी

अयोध्या बाई के निधन की जानकारी कई व्हाट्सएप ग्रुपों पर पहुंच गई थी। परिवार के साथ ग्रामीणों महिला के शव का आने का इंतजार कर रहे थे। इतने में लोगों को अयोध्या बाई के जिंदा होने की खबर लगी तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। फिर कुछ देर बाद ही एंबुलेंस में अयोध्या बाई को जिंदा देखकर हैरान रह गए। लोगों ने इस घटना को भगवान का चमत्कार माना। ये घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है।

Published on:
23 Aug 2025 05:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर