उज्जैन

उज्जैन में फिर गरजा बुलडोजर, तोड़े गए रेस्टोरेंट और मकान

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर से बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है।

less than 1 minute read
Aug 29, 2025
पत्रिका फाइल फोटो

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक बार फिर से बुलडोजर एक्शन देखने को मिला। यूडीए ने शर्तों का उल्लंघन करने वाले रेस्टोरेंट और मकान को जमींदोज कर दिया। मौके पर यूडीए, नगर निगम और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। कई लोगों ने लीज का नवीनीकरण नहीं कराया तो कई लोगों ने शर्तों का उल्लंघन कर जमीन बेच दी।

बेगमबाग मार्ग पर संपत्तियों की लीज खत्म

यूडीए के सीईओ ने जानकारी देते हुए बताया कि बेगमबाग मार्ग पर यूडीए की संपत्तियों की लीज खत्म हो गई थी। कई मकानों की लीज 1980 से नहीं भरी गई है। कई लोगों ने होटल, तो किसी ने घर ही बेच दिए। यूडीए ने दो साल पहले 28 संपत्ति धारकों को नोटिस दिया था। जिसके बाद संपत्ति के मालिक ने कोर्ट में केस दायर किया। मामला हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक गया। फैसला यूडीए के पक्ष में आया।

12 मकानों तोड़े जा चुके

यूडीए के द्वारा तीन बार कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें से 12 मकानों को तोड़ा जा चुका है। वहीं, आज 19 नंबर प्लाट पर बनाए गए दो मकानों को तोड़ दिया गया। प्राधिकरण की ओर से महाकाल मंदिर से नीलकंठ द्वार से लगी हुई बेगमबाग की 28 संपत्तियों की लीज निरस्त की गई हैं। इनकी लीज 2014 में ही समाप्त हो गई थी।

Published on:
29 Aug 2025 07:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर