MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बेटे डॉ अभिमन्यु यादव के बेटे की शादी डॉ इशिता से उज्जैन में होगी।
MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ अभिमन्यु यादव की शादी डॉ इशिता से सामूहिक विवाह सम्मलेन में होगी। उज्जैन में शादी के कार्यक्रम पांच दिन तक चलेंगे। जिसके लिए दो होटल बुक किए गए हैं। शादी में कई वीवीआईपी के शामिल होने की संभावना है।
दरअसल, अभिमन्यु-इशिता की शादी 30 नवंबर को अथर्व होटल के पास स्थित मैदान में होगी। इस शादी समारोह में कई वीवीआईपी को आमंत्रित किया गया है। जिसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार, मंत्री, वरिष्ठ अफसर और पार्टी के प्रमुख के नेता। बताया जा रहा है डॉ मोहन यादव 26 नवंबर को उज्जैन पहुंच जाएंगे।
अभिमन्यु-इशिता की शादी पर 5 दिन का कार्यक्रम होगा। जो कि 26 नवंबर से शुरु होगा। उस दिन वीआईपी आवास पर गणेश पूजन होगा। 27 को वीआईपी आवास पर हल्दी, 27 को वीआईपी आवास पर मेंहदी, 28 को गीता कॉलोनी स्थित निवास में माता पूजन, 29 अथर्व होटल में महिला संगीत, 30 की शाम अथर्व होटल में रिसेप्शन होगा।
बता दें कि, सीएम डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की सगाई तकरीबन पांच महीने पहले खरगोन के किसान दिनेश यादव की बेटी से हुई थी। अभिमन्यु राजधानी भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज में मास्टर्स इन सर्जरी कर रहे हैं। वहीं, डॉ इशिता एमबीबीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं।