उज्जैन

लैंड पुलिंग के विरोध में किसान संघ उज्जैन में करेगा बड़ा शक्ति प्रदर्शन

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में लैंड पुलिंग को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन 16 सितंबर को किया जाएगा।
less than 1 minute read
Sep 12, 2025
mp news
पत्रिका फाइल फोटो

MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन सिंहस्थ क्षेत्र में किसानों की जमीनों के स्थायी अधिग्रहण पर विरोध बढ़ता ही जा रही है। इसी बीच भारतीय किसान संघ ने 16 सितंबर को उज्जैन में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। जिसमें 500 से अधिक ट्रैक्टरों की रैली निकाली जाएगी।

किसान संघ महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र उज्जैन आएंगे

उज्जैन में होने 16 सितंबर को किसान संघ के शक्ति प्रदर्शन में किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र उज्जैन आएंगे। प्रदेशव्यापी आंदोलन के बाद प्रदेशभर के तहसील मुख्यालयों में किसानों की अलग-अलग समस्याओं और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाएंगे।

उज्जैन में क्यों हो रहा शक्ति प्रदर्शन

दरअसल, उज्जैन में शक्ति प्रदर्शन करने की बड़ी वजह सिंहस्थ क्षेत्र में किसान की जमीनों का स्थाई अधिग्रहण करना है। जिसके कारण कई गांवों के किसान प्रभावित हैं।

एमपी में मजबूत हैं किसान संघ की जड़ें

भारतीय किसान संघ के तीन प्रांत मालवा, मध्यभारत और महाकौशल में करीब 10 लाख से ज्यादा किसान सदस्य हैं। किसान संघ की सबसे बड़ी ताकत मालवा और मध्यभारत प्रांत के किसान हैं।

Published on:
12 Sept 2025 08:33 pm