24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ujjain news: हज यात्रा 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

Hajj Pilgrimage 2027: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार नियमों को कड़ा करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐन वक्त पर हज सीट निरस्त करने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किया जाएगा।
2 min read
Google source verification
Hajj Pilgrimage 2027:आधिकारिक अधिसूचना जारी (Photo Source - Patrika)

Hajj Pilgrimage 2027:आधिकारिक अधिसूचना जारी (Photo Source - Patrika)

Hajj Pilgrimage 2027: अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 'हज कमेटी ऑफ इंडिया' ने हज यात्रा 2027 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य और इच्छुक यात्री कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन हज सुविधा के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं। आवेदकों को सूचित किया गया है कि वे केवल निर्धारित साइज में स्कैन की हुई प्रतियां ही अपलोड करें (मोबाइल से खींचे गए फोटो स्वीकार्य नहीं होंगे)।

जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

भारतीय अंतरराष्ट्रीय पासपोर्टः मशीन-पठनीय पासपोर्ट के प्रथम एवं अंतिम पृष्ठ की स्कैन कॉपी। पासपोर्ट आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी हो चुका हो तथा कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक वै अनिवार्य है।
नवीन फोटोः पासपोर्ट आकार की नवीनतम रंगीन फोटो।
बैंक विवरणः बैंक पासबुक का फ्रंट पेज अथवा निरस्त चेक।
पते का प्रमाणः वैध निवास/पते का प्रमाण पत्र।

सीट निरस्त करने पर लगेगा जुर्माना, सोच-समझकर करें आवेदन

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने इस बार नियमों को कड़ा करते हुए स्पष्ट किया है कि ऐन वक्त पर हज सीट निरस्त करने की प्रवृत्ति को हतोत्साहित किया जाएगा। कमेटी की चेतावनी के अनुसार अचानक सीट कैसिल करने से व्यवस्थागत और परिचालन संबंधी बाधाएं आती है। अतः हज सीट निरस्त करने पर हज-2027 के दिशा-निर्देशों के अनुसार आर्थिक दंड (जुर्माना) लगाया जाएगा। सभी इच्छुक यात्री अपनी पूरी तैयारी और दृढ़ प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के बाद ही फॉर्म भरें।

महत्वपूर्ण तिथियां और वित्तीय समय-सीमा

हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शानवास सी की जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार समय-सीमा में किसी भी प्रकार का विस्तार या छूट संभव नहीं होगी। महत्वपूर्ण तारीखें नीचे दी गई तालिका में देखी जा सकती है।

ये है विवरण प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन की अवधि- 22 जून 2026 से 20 जुलाई 2026 (रात्रि 11.59 बजे तक)
कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया- जुलाई 2026 का अंतिम सप्ताह
अग्रिम राशि जमा करने की अंतिम तिथि-
10 अगस्त 2026 तक (अस्थायी चयनित यात्रियों हेतु)
अग्रिम राशि- 1,52,300/- प्रति यात्री

क्या है हज यात्रा

हज यात्रा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, जिसे हर शारीरिक और आर्थिक रूप से सक्षम मुसलमान को अपने जीवन में कम से कम एक बार जरूर पूरा करना होता है। यह तीर्थयात्रा सऊदी अरब के मक्का शहर में होती है और इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने धू अल-हिज्जा की 8वीं से 13वीं तारीख के बीच संपन्न होती है।

स्थान: मक्का और मीना, सऊदी अरब
महत्त्व: पैगंबर हजरत मुहम्मद के पदचिह्नों और पैगंबर इब्राहिम के समर्पण की याद में अनुष्ठान
प्रबंधक निकाय: भारत से इस यात्रा का संचालन भारतीय हज समिति के माध्यम से किया जाता है।