MP News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में साध्वी ऋतंभरा ने कहा है कि हमारी रक्षा के लिए राजनेता नहीं आएंगे। अन्याय का विरोध संगठित होकर करना पड़ेगा।
MP News: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रविवार को शक्ति संगम हुआ। जहां साध्वी ऋतंभरा भी पहुंची। उन्होंने कहा कि राजनेता हमारी रक्षा करने नहीं आएंगे। यदि अन्याय हो रहा है। तो उसका विरोध संगठित होकर करना पड़ेगा। स्त्री न तो अबला है न तो असहाय है। यह सिद्ध करना होगा। बता दें कि, साध्वी ऋतंभरा ने बाबा महाकाल के दर्शन भी किए हैं।
साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि हमारे यहां देवों की आराधना के दौरान खान-पान की पवित्रता सबसे जरुरी होती है। यदि व्यवस्था विधर्मियों के हाथ में चली जाएगी। तो कौन गारंटी देगा कि उसमें पवित्रता है। हमारे तीर्थ स्थलों पर केवल उन्हें ही जाना चाहिए जो कि भगवान को मानते हैं।
आगे साध्वी ऋतुंभरा ने कहा है कि हर घर के अंदर संस्कारों का वातावरण बना रहा जरूरी है। यहां पर दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति का संगम हुआ है। जहां हजारों दुर्गाएँ यहाँ एकत्रित हुईं हैं। हमने संकल्प लिया है कि देश और धर्म पर सभी चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। भारत की सनातनी भूमि पर प्रदूषण नहीं फैलना चाहिए।