उज्जैन

पुलिस मित्र संभालेंगे महाकाल सवारी में क्राउड मैनेजमेंट

एसपी ने ३५० पुलिस मित्र के साथ सवारी मार्ग का किया भ्रमण, दी समझाइश

less than 1 minute read
एसपी ने ३५० पुलिस मित्र के साथ सवारी मार्ग का किया भ्रमण, दी समझाइश

उज्जैन। इस बार बाबा महाकाल की सवारी में क्राउड मैनेजमेंट का जिम्मा पुलिस के साथ पुलिस मित्र भी संभालेंगे। एसपी सचिन शर्मा ने शनिवार को महाकाल सवारी को लेकर पुलिस मित्रों का ट्रेनिंग शुरू की। इसमें कहां डॅयूटी रहेगी, कहां भीड़ संभालना है और किस तरह पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करना है जैसी, जानकारियां दी।
शहर में पुलिस विभाग द्वारा पुलिस मित्र बनाए गए है। यह पुलिस मित्र शहर के ट्रैफिक सहित अन्य इंतजामों में स्वैच्छिक रूप से काम कर रहे है। वहीं अब इन्हें महाकाल सवारी के लिए भी तैयार किया जा रहा है। शनिवार शाम ६ बजे एसपी सचिन शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी महाकाल सवारी मार्ग पहुंचे। यहां पर ३५० पुलिस मित्रों को सवारी की तैयारियों को लेकर जानकारी दी। एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि इस बार श्रावण मास दो महीने का है और १० के करीब सवारी निकलेगी। सवारी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। क्राउड मैनेजमेंट को लेकर प्लानिंग की है। इसी के चलते पुलिस मित्रों को सवारी व्यवस्था में शामिल किया जाना है। इसी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें बताया गया कि कहां स्थायी डॅयूटी रहेगी, भीड़ का दबाव किस पाइंट पर रहेगा और कैसे पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाना है। बाद में सभी पुलिसमित्रों के साथ अधिकारियों ने सवारी मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रॉफिक टीआई दिलीप सिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Published on:
17 Jun 2023 08:49 pm
Also Read
View All