उज्जैन

MP ELECTION 2018 : नहीं थम रहा आक्रोश : पंड्या समर्थकों ने रोकी प्रभात झा की गाड़ी

डैमेज कंट्रोल में जुटे दिग्गज, झा बोले- हमारे कार्यकर्ता संगठन के रिमोट से चलते हैं, सब हित में काम करेंगे
2 min read
• •
Updated: 12 Nov 2018, 8:30 AM IST
patrika
Amit Shah,Congress leader,bjp mla,Assembly Elections 2018,changemaker,

बडग़नर। बडऩगर में टिकट काटे जाने का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। शाह की सभा की तैयारियों को लेकर पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा को भी जितेंद्र पण्ड्या समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। समर्थक हाथों में न्याय यात्रा की तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए झा के वाहन के आगे आ गए और उनसे संजय शर्मा की जगह पुन: जितेंद्र पंड्या को टिकट दिए जाने की मांग की। जिस पर झा ने गुस्साए कार्यकर्ताओं को समझाया कि पार्टी की आन-बान-शान आपके हाथ में है, आप कोई भी कार्य ऐसा न करें, जिससे पार्टी की मर्यादा खराब हो। झा ने वचन देकर कहा कि भोपाल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष व प्रभारी को आपकी भावना से अवगत कराऊंगा।

बता दें, झा रविवार 5 बजे हेलीकॉप्टर से बडऩगर पहुंचे और शांति वाटिका में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर शाह की सभा को सफल बनाने की बात कही। मीडिया से चर्चा में वे बोले कि किसी निर्णय से पहले सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। निर्णय के बाद हम सभी सिर झुकाकर उसका पालन करते हैं। डैमेज कंट्रोल विषय पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का रिमोट भाजपा के पास है जो निर्णय होगा उसे सब मानेंगे। प्रेमचंद गुड्डू को पार्टी में लेने वाले विषय पर कहा कि यह तो राजनीति में होता है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम बंसल पर लगे पैसे के आरोप के प्रश्न पर कहा कि गलत आरोप है आरोप मेरे पर भी लगे हैं। राजनीति में आरोप व्यक्ति गुस्से में लगाता है। सार्वजनिक जीवन में यह सब होता है।

शाह की सभा
बडऩगर में शाह की सभा में ५० हजार कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा पार्टी ने किया है। इस विधानसभा का टिकट एेनवक्त पर बदलने से एक धड़ा नाराज है और इसको लेकर पूरे प्रदेश में पार्टी की किरकिरी हुई है। लिहाजा पार्टी ने शाह का पहला चुनावी कार्यक्रम यहीं रखवाया है। प्रदेश की २९ लोकसभा सीटों पर शाह के दौरे कार्यक्रम तय हुए हैं। शाह दोपहर 1 बजे बडऩगर में बछराज जीनिंग फैक्ट्री कोर्ड चौराहा पर सभा को संबोधित करेंगे। भीड़ जुटाने पार्टी ने प्रत्येक बूथ से 50 कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य रखा है। तैयारियों को लेकर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री तरूण चूक ने भी बडऩगर पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

होगा सिंधिया का रोड शो
सांसद और कांग्रेस के स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेंद्र भारती के पक्ष में मंगलवार को सड़क पर उतरेंगे। उनका रोड शो भाजपा प्रत्याशी व भारती के प्रतिद्वंद्वी पारस जैन के राज नगर स्थित घर के नजदीक से शुरू होगा। सिंधिया एक घंटे से अधिक समय तक रोड शो के जरिए जनता के बीच रहेंगे।

Published on: