Shri Mahakal Festival : महाकालेश्वर मंदिर में आज शाम 07 बजे से श्रीमहाकाल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। ये महोत्सव 14 से 18 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा।
Shri Mahakal Festival :मध्य प्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में आज शाम से श्रीमहाकाल महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है। ये महोत्सव 14 से 18 जनवरी के बीच आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की जएगी। वहीं, शुभारंभ अवसर पर सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक शंकर महादेवन अपने साथ सिद्धार्थ और शिवम के साथ विशेष प्रस्तुति देंगे।
साहित्यिक प्रमाणों के आधार पर करीब 2100 साल पुरानी उज्जैन के न्यायप्रिय शासक सम्राट विक्रमादित्य महाकाल वन में शिव महोत्सव का आयोजन किया करते थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप वीर भारत न्यास एवं श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति मकर संक्रांति पर उसी गौरवशाली परंपरा को पुनर्जीवित करेगी।
श्रीमहाकाल महोत्सव आध्यात्म, लोक और वैश्विक संस्कृति का संगम कहलाएगा। महोत्सव के दौरान शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य, जनजातीय कला, नाट्य और संगीत की विविध प्रस्तुतियां होंगी। प्रतिदिन जनजातीय कला यात्रा विभिन्न स्थलों से निकलकर श्रीमहाकाल महालोक परिसर पहुंचेगी।
इस महोत्सव की विशेष बात ये होगी कि, इसमें इंडोनेशिया और श्रीलंका के नाट्य दल भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सहभागिता करेंगे। इससे महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने के साथ सांस्कृतिक संवाद को भी बढ़ावा मिलेगा।