उज्जैन

इस दिन से शुरु होगी गर्मी, महाकाल करने लगेंगे ठंडे जल से स्नान, आरती का समय भी बदल जाएगा

मंदिर की पूजन परंपरा अनुसार होली के दिन से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। इसके अगले दिन से भगवान गर्म की बजाय ठंडे जल से स्नान करेंगे।

2 min read
इस दिन से शुरु होगी गर्मी, महाकाल करने लगेंगे ठंडे जल से स्नान, आरती का समय भी बदल जाएगा

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में गर्मी के दिन शुरु होते ही भगवान महाकाल की दिनचर्या में भी बदलाव हो जाता है। मंदिर की पूजन परंपरा अनुसार होली के दिन से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। इसके अगले दिन से बाबा महाका को गर्म के बजाय ठंडे जल से स्नान कराना शुरु किया जाता है। मंदिर में रोजाना होने वाली पांच में से तीन बालभोग, भोग व संध्या आरती का समय बदलेगा। गर्मी की ये दिनचर्या अगले 6 माह यानी शरद पूर्णिमा तक जारी रहती है।


इस संबंध में पंडित महेश पुजारी का कहना है कि साल में 2 बार शीत और ग्रीष्म ऋतु के अनुसार भगवान महाकाल की दिनचर्या में बदलाव होता है। कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से सर्दी की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन से फाल्गुन पूर्णिमा तक 6 माह भगवान महाकाल गर्म जल से स्नान करते हैं।

इसी तरह चैत्रकृष्ण प्रतिपदा से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन से शरद पूर्णिमा तक भगवान ठंडे जल से स्नान करते हैं। ऋतु अनुसार निर्धारित इन छह-छह माह में रोजाना होने वाली 5 में से 3 आरती का समय भी बदल जाता है। मौजूदा समय में शीत ऋतु के अनुसार भगवान की सेवा पूजा की जा रही है। 25 मार्च चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से अगले 6 माह गर्मी के अनुसार दिनचर्या होगी।

- भस्म आरती तड़के 4 बजे
- बालभोग आरती सुबह 7.30 बजे
- भोग आरती सुबह 10.30 बजे
- संध्या पूजा शाम 5 बजे
- संध्या आरती शाम 6.30 बजे
- शयन आरती रात 10.30 बजे

- भस्म आरती तड़के 4 बजे
- बालभोग आरती सुबह 7 बजे
- भोग आरती सुबह 10 बजे
- संध्या पूजन शाम 5 बजे
- संध्या आरती शाम 7 बजे
- शयन आरती रात 10.30 बजे

Updated on:
13 Mar 2024 08:18 am
Published on:
13 Mar 2024 07:28 am
Also Read
View All

अगली खबर