
उज्जैन. शिप्रा तट के पास गुरुवार शाम 7 बजे से कार्तिक मेला शुरू होगा। इस बार भी मेले में मनोरंजक बड़े झूले व मौत का कुआं रहेगा। निगम ने दावा किया है कि पूरा मेला क्षेत्र पॉलीथिन मुक्त रहेगा, जो दुकानदार उपयोग करेंगे उन पर कार्रवाई होगी। अच्छा ये हुआ कि इस बार मेले में पॉर्र्किंग ठेका नहीं दिया गया, यानी लोग अपने वाहन बगैर शुल्क निर्धारित जगह रख सकेंगे। बुधवार को मेले में तैयारियों का दौर चला, लेकिन इस बार का स्वरूप व भव्यता हर बार से कुछ कमजोर है।
नगर निगम का मेले में सफाई पर खासा जोर है, इसके लिए हर कुछ दूरी पर डस्टबिन रखे जाएंगे, लेकिन मेले में उडऩे वाली धूल के निवारण पर कुछ काम नहीं हो सका। मेला व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने कालिदास उद्यान में अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि भूमि आवंटन के जो काम रह गए हैं उन्हें तत्काल पूर्ण किया जाए। शाम 7 बजे संभागायुक्त एमबी ओझा मेले का शुभारंभ करेंगे।
कार्तिक मेला कंट्रोल रूम : 0734-2535277
कार्तिक मेला पुलिस कंट्रोल रूम : 0734-2535318
मेला फायर ब्रिगेड : 0734-2535327
ये होंगे आयोजन
30 नवंबर : पद्मश्री कबीर गायक प्रहलाद टिपाणिया की भजन संध्या।
1 दिसंबर : लॉफ्टर शो विनर सुनील पॉल, मुंबई की लॉफ्टर नाइट
2 दिसंबर : गजल संध्या इकबाल खान देवास।
3 दिसंबर : सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी की लोक नृत्य प्रस्तुति।
8 दिसंबर : कव्वाली जाहिद ना•ाा एण्ड पार्टी मुंबई
9 दिसंबर : मैजिक शो, जादूगर एस सम्राट रतलाम।
16 दिसंबर : अखिल भारतीय मुशायरा
20 दिसंबर : अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
16 से 19 दिसंबर : कुश्ती स्पर्धा
(सांस्कृतिक कार्यक्रम मेला मंच पर प्रतिदिन शाम 7 बजे से शुरू)