उज्जैन

तीन दिन बाद ही फिर हो गई सड़क दुर्घटना, दो बाइकों की भिड़ंत…तीन युवकों की मौके पर मौत, चार घायल

रविवार को सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। जिसमें तीन युवकों की जान चली गई।
2 min read
Feb 18, 2018
patrika
crime,accident,road accidents,death of youth,nagda news,

नागदा-खाचरौद. रविवार को सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। जिसमें तीन युवकों की जान चली गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मीण के निवासी थे मृतक
नागदा रोड पर एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई व 4 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार खाचरोद से लगभग 2 किलोमीटर दूर नागदा की ओर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 3 युवकों ने दम तोड़ दिया। घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नागदा से उज्जैन रैफर कर दिया गया। मृतक गांव चौकी व मीण के निवासी थे।

१५ फरवरी को भी हुआ था बाइक एक्सीडेंट
उन्हेल. इंगोरिया रोड पर १५ फरवरी को एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक युवक की मौत हुई थी। उन्हेल चौपाटी के पास रात को दो बाइक आमने-सामने भिड़ गई थीं, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई थी और दो गंभीर घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।

दो बाइकों में हुई थी टक्कर
रात करीब 10 बजे इंगोरिया मार्ग पर दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिसमें मकड़ावन गैस प्लांट पर काम करने वाले विजय पिता धन्नालाल बलाई निवासी मकड़ावन व उसका साथी रामचंद्र पिता नागेश्वर निवासी नवादा बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर प्रकाश पिता रामचंद्र निवासी मकड़ावन गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटनाक्रम में विजय की मौत हो गई व रामचंद्र घायल हो गया था।

अस्पताल में कर दी थी तोडफ़ोड़
अस्पताल में डॉ. नहीं होने से लोगों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ कर दी थी। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया था। घायल रामचन्द्र को वाहन उपब्ध नहीं हो पाने से टीई एमआर रोम्ड़े अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अपने मोबाइल वाहन से घायल को उज्जैन भेजा था। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं था।

Published on:
18 Feb 2018 01:22 pm