उज्जैन

Ujjain news: महाकाल नगरी में इन रूटों पर नहीं चलेंगी 21 बसें, परेशान होंगे यात्री!

Ujjain news: पांच दिन पहले निगमायुक्त आशीष पाठक ने सिटी बस का टेंडर निरस्त किया और बुधवार को ठेकेदार को दी गई सभी 25 बसें जब्त कर ली गई।

2 min read
Oct 25, 2024
city buses

Ujjain news: मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में लोगों के लिए बड़ी मुसीबत हो सकती है। त्योहारों पर यात्री परेशाने होंगे। बता दें कि निगमायुक्त आशीष पाठक द्वारा सिटी बस के टेंडर निरस्त करने पर शहर और दूसरे क्षेत्रों में चल रही 21 सिटी बसें कल से निगम के डिपो में खड़ी हो गई है। अब यह बसें कब से शुरू होगी को लेकर स्थिति साफ नहीं है। इधर, महापौर टटवाल ने टेंडर निरस्ती के निर्णय पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरी जानकारी बिना ही कार्रवाई कर दी गई।

25 बसें जब्त

शहर में सुलभ व सस्ती लोक सेवा परिवहन को बढ़ावा देने के लिए निगम ने यूसीटीसीएल कंपनी का गठन किया गया था। निगम द्वारा करीब 25 सिटी बसों का संचालन का ठेका विनायक टूर एंड ट्रेवल्स को दिया था। पांच दिन पहले निगमायुक्त आशीष पाठक ने सिटी बस का टेंडर निरस्त किया और बुधवार को ठेकेदार को दी गई सभी 25 बसें जब्त कर ली गई।

निगम के इस निर्णय से सिटी बसों का ना केवल संचालन रुक गया। बल्कि लोगों को मिल रही सुविधा भी बंद हो गई। सिटी बसों का टेंडर निरस्त करने को लेकर यूसीटीएसल कंपनी की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया।


यात्रियों के लिए बढ़ेगी परेशानी

कंपनी के बतौर चेयरमैन महापौर मुकेश टटवाल को भी इस संबंध में काई जानकारी नहीं दी गई। यूसीटीएसएल से जुड़े कर्मचारी बता रहे हैं कि अगर सिटी बस को टेंडर निरस्त करना था तो इसे बोर्ड बैठक में रखना था। साथ ही टेंडर निरस्त होने के बाद बसों का संचालन किस तरह होगा, यात्रियों को क्या समस्या आएगी और वैधानिक स्थिति कैसी रहेगी को लेकर केाई चर्चा नहीं की गई। नतीजतन दीपपर्व के त्योहार के समय सिटी बस बसें बंद होने से निगम को आर्थिक नुकसान के साथ यात्रियों के लिए भी परेशानी बढ़ गई।

इन रूटों पर सिटी बस सुविधा बंद

निगम द्वारा ठेकेदार को 25 सिटी बसें दी गई थी। वर्तमान में 4 बसें परमिट व खराबी के कारण बंद थी। शेष 21 बसों में से 5 बसे तराना, 5 बस इंदौर, 6 बस सिटी में, 2 बस उज्जैन दर्शन व 3 बस ओंकारेश्वर मार्ग पर चलाई जा रही थी। इन रूटों पर बसें बंद होने से यात्रियों के लिए परेशानी शुरू हो गई।

दोबारा बस चलाने में लंबी कवायद

-जब्त बसों के परमिट व बकाया टैक्स के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। इसके आधार पर आगे की रूपरेखा तय होगी।

-निगम बसों का संचालन करने में सक्षम नहीं है। निगम बस चलाता है तो टैक्स सहित अन्य लाइबिलिटी उठानी होगी।

-बसों का दूसरा टेंडर निकालने की लंबी प्रक्रिया होगी।

(जैसा कि यूसीटीसीएल से जुड़े अधिकारियों ने बताया)

यूसीटीएसएल का मैं चैयरमेन हूं। मुझे टेंडर निरस्ती करने और इसके दोबारा संचालन करने संबंधी कोई जानकारी नहीं दी गई। नियम विरुद्ध परभारे निर्णय लिया गया। आज भी सिटी बस बंद है, इसकी सूचना भी मुझे नहीं है।- मुकेश टटवाल, महापौर

टेंडर निरस्ती के बाद सभी सिटी बसें जब्त कर ली गई है। इनके परमिट व बकाया की जानकारी निकाली जा रही है। जल्द ही इनके संचालन का निर्णय लिया जाएगा।- प्रभाकर यादव, मुय कार्यकारी अधिकारी, यूसीटीसीएल

Published on:
25 Oct 2024 05:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर