उज्जैन

Election 2018 : उज्जैन उत्तर विधानसभा : भाजपा-कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार ने बताया अपना विजन

संभावित उम्मीदवारों ने पत्रिका को अपना विजन बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं।

3 min read
Oct 11, 2018
BJP,Congress,Samajwadi Party,Congress leader,bjp mla,Candidate,Assembly Elections 2018,changemaker,

उज्जैन. उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-कांग्रेस से संभावित उम्मीदवारों ने पत्रिका को अपना विजन बताते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन को बढ़ावा मिले, युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, शहर सौंदर्यीकरण के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को समय पर मूर्तरूप दिलाने का भरसक प्रयास रहेगा। आइए जानते हैं किस प्रत्याशी ने क्या विजन रखा...।

ये हैं उज्जैन उत्तर क्षेत्र के भाजपा से संभावित प्रत्याशी
भाजपा - पारस जैन, अनिल जैन कालूहेड़ा, सोनू गेहलोत, जगदीश अग्रवाल
चैंजमेकर - हाजी मुश्ताक अहमद, नासिर बेलिम
आप प्रत्याशी - विनोद शर्मा
अन्य - रवींद्र सिंह तोमर

भाजपा के संभावित प्रत्याशियों का विजन
पारस जैन - जितना विकास उत्तर क्षेत्र में हुआ वह अपने आप में इतिहास है। बाबा महाकाल की कृपा व सीएम के विशेष स्नेह से इस क्षेत्र की अधिकांश बड़ी जरूरतें पूरी हुई हैं। जो काम रहे हैं, उन्हें अगली बार में जरूर पूरा कराएंगे। हम जनता से भी उनके मन की बात जानेंगे और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने काम करेंगे।

अनिल जैन कालूहेड़ा - पर्यटन हब व ट्रांजिट विकसित हो, देवासगेट बस स्टैंड उन्नयन व मांग अनुसार नए स्टैंड, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का समयबद्ध कार्य, शिप्रा सौंदर्यीकरण व सिंहस्थ के लिए रिवर कॉरिडोर प्लानिंग। वैसे सरकार ने उत्तर क्षेत्र में अपार विकास किए है, इनमें जो प्रचलित है उन्हें पूर्ण कराना। युवाओं के लिए रोजगार सृजन।

सोनू गेहलोत - शहर में धार्मिक, पर्यटन सुविधाओं का विकास हो, शिप्रा नदी प्रवाहमान बनें, जलाशयों का संवद्र्धन करने के साथ युवाओं का पलायन रोककर उन्हें स्थानीय रोजगार से जोडऩा। वैसे बीतें सालों में सीएम ने शहर को अपेक्षा से अधिक दिया है। आगे की विकास योजना भी तैयार है।

जगदीश अग्रवाल - सिंहस्थ दरमियान उत्तर क्षेत्र की सभी बड़ी जरूरतें पूरी हुई है। अब भी धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में यहां विकास की अपार संभावनाएं है। साथ ही इस क्षेत्र में भी नई उद्योगपुरी विकसित हों, मेडिकल कॉलेज व आइआइटी संस्थान की स्थापना के प्रयास। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत विकास कार्यों की श्रृंखला चलती रहे।

चेंजमेकर रवींद्र सिंह तोमर - कमजोर व निम्न वर्ग के लोगों को अधिक रोजगार मिलें, बंद पड़े उद्योगों की भूमि पर नए उद्योग खुले व बंद मिलों के श्रमिकों का बकाया भुगतान, शिक्षा व चिकित्सा के लिए समुचित व्यवस्था, वोट बैंक की राजनीति समाप्त कर सभी को समानता का अधिकार मिलें, पर्यटन नक्शे में ओर उभरे शहर व शिप्रा नदी का गहरीकरण।

कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों का विजन

राजेंद्र भारती- मिल बंद होने के बाद श्रमिक पॉवर लूम में शिफ्ट हुए। पॉवल लूम्स के विकास के लिए कार्य किया जाएगा ताकि रोजगार बढ़े। धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए आवश्यक कार्य किए जाएंगे, स्थानों का प्रचार-प्रसार व युवाओं को गाइड सेवा से जोड़ा जाएगा। एग्रीकल्चर कॉलेज खोला जाएगा ताकि कृषि क्षेत्र अर्थव्यवस्था सुधार और रोजगारोन्मुखी बने।

माया त्रिवदी- मिल-फैक्टरियों के कारण पहले उज्जैन बिजनेस हब था लेकिन आ यहां के युवाओं को शिक्षा-रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। रोजगार बढ़ाने के लिए कार्य किए जाएंगे। नशे के बढ़ते कारोबार के कारण महिला अपराध बढ़ रहे हैं, इस पर रोक लगाई जाएगी। धार्मिक पर्यटन को बढ़ाने के लिए अन्य प्रमुख स्थलों की ब्रांडिंग, सुविधाओं का विकास किया जाएगा। शिप्रा में गंदगी आज भी मुख्य समस्या है, इसके लिए कॉरिडोर निर्माण की दिशा में कार्य करेंगे।

मुकेश शर्मा- आधारभूत विकास तो किया ही जाएगा लेकिन मुख्य दृष्टिकोण सुनियोजित तरीके से धार्मिक क्षेत्रों का विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने का रहेगा। साथ ही इसे एजुकेशन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। शिप्रा को अविरल बनाने पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था सुदृढि़करण करेंगे।

विवेक यादव - शिप्रा को प्रदूषण मुक्त कर उसे प्रवाहमान बनाना, महाकाल मंदिर में भ्रष्टाचार खत्म करना, व्यवस्थाओं में सुधार, दर्शनार्थियों को सुविधाएं देना, क्षेत्र के ६ हजार युवाओं को रोजगार देने की विशेष योजना तैयार कर रखी है। मिल मजदूरों की राशि का विषय कोर्ट में चल रहा है, इसे खत्म करवाकर उनके हक की राशि उन्हें दिलवाना आदि कार्य किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

संगठन ने दिया स्पष्ट संदेश, मोदी को वापिस लाना है, इसलिए जीताओ विधानसभा चुनाव
Updated on:
10 Oct 2018 09:46 pm
Published on:
11 Oct 2018 07:01 am
Also Read
View All