उज्जैन

क्लब की जीत में रही महत्वपूर्ण भूमिका, 8 विकेट चटकाए पूजन ने, देवेश ने बनाए 179 रन

क्लब की जीत में देवेश गरेठिया और पूजन जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
2 min read
• •
Updated: 5 Feb 2018, 6:17 PM IST
patrika
cricket,ujjain news,batting,Sports club,

उज्जैन. संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर १८ इंटर क्लब टूर्नामेंट में रविवार को मिनी स्पोट्र्स क्लब ने आईबीएस ग्लोबल एकेडमी पर बड़ी जीत दर्ज की। मिनी स्पोट्र्स क्लब की जीत में देवेश गरेठिया और पूजन जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दोनों टीमों के बीच दो दिवसीय मैच शनिवार को शुरू हुआ। मिनी स्पोट्र्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के लिए उसके बल्लेबाजों ने सधी शुरुआत की और विशाल स्कोर की ओर कदम बढ़ाए। टीम के लिए देवेश गरेठिया ने शनिवार को रविवार को खेलते हुए १७९ रनों की पारी खेली। देवेश हालांकि दोहरा शतक चूक गए, परंतु उन्होंने संजय गुप्ता के ४७ रनों की साथ टीम को ४३१ रनों के विशाल स्कोर पर पहुंचाया। आईबीएस ग्लोबल एकेडमी के लिए तुषार यादव ने ४ व संजय पाटीदार ने ३ विकेट हासिल किए। विशाल स्कोर के सामने अपनी पहली पारी की शुरुआत करने उतरी आईबीएस की टीम पूजन जैन की घातक गेंदबाजी के सामने टीम न सकी और पूरी टीम मात्र ३८ रनों पर सिमट गई। पूजन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ८ विकेट हासिल किए वहीं रोशन भदौरिया और नीरज सिसौदिया ने १-१ विकेट चटकाया। आईबीएस के प्रिंस मावी १९ और राजपात सोलंकी १२ ही दहाई का अंक तक पहुंच सके। इस प्रकार मिनी स्पोट्र्स ने ३९३ रनों के विशाल अंतर से जीत दर्ज की। इसके पूर्व उज्जैन क्लब और विक्रमादित्य एकेडमी के मध्य मैच खेला गया। उज्जैन क्लब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। विक्रमादित्य के लिए मानस पाठक ने ४२ व चैतन्य पंडित ने ३६ रनों की पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा और कोई बल्लेबाज विशेष नहीं कर सका और पूरी टीम २०२ रनों पर सिमट गई। उज्जैन के लिए शक्ति साहू, विशाल गेहलोत ने ३-३ व शुभांशु शर्मा ने २ विकेट चटकाए। अपनी पारी की शुरुआत करने उतरी उज्जैन क्लब की टीम के लिए हर्ष पटेल ने ४५ व आकाश शर्मा ने ३६ रन बनाए। दो दिवसीय मैच का दूसरा दिन पूरा होने तक उज्जैन क्लब ने ५ विकेट पर २०३ रन बना लिए थे और पहली पारी की बढ़त के आधार पर उसे जीत मिली। विक्रमादित्य के लिए मनीष परमार ने ४ खिलाडि़यों को आउट किया।


खेलो इंडिया में शहर के दो बास्केटबॉल खिलाड़ी चयनित
उज्जैन. नई दिल्ली में आयोजित होने वाली प्रथम खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के लिए मप्र बास्केट बॉल टीम में उज्जैन कारर्पोरेशन बास्केटबॉल एसोसिएशन के दो खिलाडि़यों का चयन हुआ है। एसोसिएशन की सचिव रितु शर्मा ने बताया कि ऑल इंडिया चैम्पियनशिप में मप्र की टीम को रजत पदक प्राप्त हुआ था। टीम के इसी प्रदर्शन के आधार पर टीम के हर्ष सिंह व शिवांग सिंह का चयन खेलो इंडिया के लिए मप्र टीम में किया गया है। दोनों खिलाड़ी बास्केटबॉल एरिना महानंदानगर के खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाडि़यों की कोच मनीषा पंवार, अरुण सिंह सेंगर और प्रगति जैन ने खिलाडि़यों को कड़ा अभ्यास कराया है।

Published on: