19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उज्जैन सिंहस्थ 2028: श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बनेंगी टेंट सिटी, व्यापारियों के पुनर्वास का भी प्लान तैयार

Review Meeting : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीएम ने अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए।
2 min read
Google source verification
Review Meeting

सिंहस्थ 2028 को लेकर समीक्षा बैठक (फोटो सोर्स: Patrika)

Ujjain News : जैसे-जैसे उज्जैन में होने जा रहे सिंहस्थ - 2028 का समय नजदीक आ रहा है। मध्य प्रदेश सरकार अपनी तैयारियां तेज करती जा रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सिंहस्थ 2028 को लेकर अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सामने आए बिंदुओं के आधार पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को कई अहम दिशा - निर्देश दिए हैं। साथ ही, सीएम ने कहा कि, तय समय पर कामों को पूरा करने के लिए अब से सिंहस्थ की तैयारियों और विकास कार्यों की हर महीने समीक्षा की जाएगी।

सीएम मोहन ने दी जानकारी

इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए बैठक से संबंधित जानकारी दी कि, 'आज उज्जैन में स्थानीय विधायकगण और जनप्रतिनिधियों के साथ सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा कर सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय - सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए हैं।'

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए वैकल्पिक बाजारों का व्यवस्थित विकास एवं बर्तन बाजार तथा सोना-चांदी के व्यापारियों के पुनर्वास की कार्ययोजना तैयार करें।' साथ ही, 'सिंहस्थ से संबंधित लंबित स्वीकृतियां नवंबर माह में प्राप्त करें तथा सिंहस्थ मेला कार्यालय, कलेक्ट्रेट एवं सिंहस्थ सेल में आवश्यक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदस्थापना इसी सप्ताह सुनिश्चित की जाए।'

ये दिशा निर्देश भी दिए

सीएम मोहन ने कहा कि, 'श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए स्कूलों, कॉलेजों एवं सांदीपनि विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विकास की योजना बनाने तथा घट्टिया, तराना एवं आसपास के क्षेत्रों में टेंट सिटी और होल्डिंग एरिया विकसित करने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश भी दिए। किसानों एवं सामाजिक संस्थाओं को भी टेंट सिटी विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को पर्याप्त आवासीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।'

बड़ी खबरें

View All

उज्जैन

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग