यही नहीं देर शाम मुख्यमंत्री मोहन यादव रामेश्वर अखंड के निवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। साथ ही, रामेश्वर अखंड के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि, 'आज उज्जैन में पूर्व महापौर एवं हमारे पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री रामेश्वर अखंड जी के निवास पहुँचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल परिजनों का ढांढस बंधाया। ईश्वर दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।'