उज्जैन

बनेगा पहला शी-लाउंज : शहर का यह एरिया जहां महिलाओं को मिलेगी हर सुविधा….

कोई भी शहर तब तक स्मार्ट नहीं बन सकता जब उसमें महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं न हो।

2 min read
Feb 08, 2018
Smart City,ujjain news,sanitary napkin,wash room,She-lounge,facilities for women,convenience house,

उज्जैन. कोई भी शहर तब तक स्मार्ट नहीं बन सकता जब उसमें महिलाओं के लिए मूलभूत सुविधाएं न हो। इसी जरूरत के मद्देनजर फ्रीगंज में पहला शी-लाउंज बनने जा रहा है। पूरी तरह महिलाओं के लिए आरक्षित यह ऐसा स्थान होगा, जहां सुविधाघर के साथ ही वॉश रूम, डे्रसिंग रूप, सेनेटरी नेपकीन डिस्पेंसर, नॉवेल्टी शॉप व अन्य कई सुविधाएं होंगी।

स्मार्ट सिटी अंतर्गत
स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर को शी-लाउंज की सौगात मिलने वाली है। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा टैंडर जारी करने के साथ ही निर्माण एजेंसी व संचालन एजेंसी का निर्धारण कर दिया गया है। शी-लाउंज का कार्य उज्जैन की ही पटेल ब्रदर्स कंपनी को दिया गया है। वर्कऑर्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब संभावना है कि जल्द ही इसका निर्माण शुरू हो जाएगा और कुछ महीनों बाद महिलाओं को यह अत्याधुनिक सुविधा मिल सकेगी।

एक हजार वर्ग फीट में होगा निर्माण
शी-लाउंज का निर्माण एक हजार वर्ग फीट क्षेत्र में होगा। इसके लिए जमीन नगर निगम उपलब्ध कराएगा। प्राथमिक योजना में फीग्रज स्थित पाकीजा शोरूम के नजदीक रिक्त भूमि का चयन किया गया है। निर्माण में लगने वाली लागत का आधा खर्च स्मार्ट सिटी कंपनी व आधा खर्च संचालन कंपनी वहन करेगी। निर्माण में करीब २० लाख रुपए खर्च होने का आंकलन है।

रहेगा महिला स्टॉफ
शी-लाउंज में महिला कर्मचारियों की ही नियुक्ति होगी। यहां लेडी गार्ड के अलावा एक लेडी अटेंडर व एक लेडी वॉशर रहेगी।

उपयोग रहेगा नि:शुल्क
शी-लाउंज में टॉयलेट व वॉश रूप का उपयोग नि:शुल्क रहेगा। इसके अलावा नेपकीन, अन्य सामग्री लेने, कैफेट एरिया आदि के लिए निर्धारित शुल्क चुकाना होगा।

लंबे समय है जरूरत
शहर के फ्रीगंज जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यवस्थित सुविधाघरों की खासी जरूरत है। इनकी कमी के कारण विशेषकर महिलाओं को परेशानी का अधिक सामना करना पड़ता है। यही कारण है कि फ्रीगंज में लंबे समय से व्यवस्थित सुविधाघर की मांग की जा रही है। शी-लाउंज बनने से महिलाओं को फ्रीगंज में बड़ी सुविधा मिल सकेगी। हालांकि इसके अलावा भी शहर में अन्य स्थानों पर शी-लाउंज बनाने की आवश्यकता है।

यह मिलेगी सुविधा
सुविधाघर : टॉयलेट्स के करीब चार सेट रहेंगे।
वॉश रूम : पृथक से वॉश रूम व ड्रेसिंग रूम रहेगा। यहां महिलाएं तैयार भी हो सकेंगी।
सेनेटरी नेपकीन : सेनेटरी नेपकीन के लिए डिस्पेंसर (ऑटोमेटिक मशीन) होगी। साथ ही नेपकीन नष्ट करने के लिए इंसुलेटर रहेगा।
डे-केयर : शी-लाउंज में डे-केयर सेंटर रहेगा, जहां महिलाएं बच्चों को कुछ समय के लिए छोड़ सकेंगी।
कैफेट एरिया : एक कैफेट ऐरिया रहेगा। इसके साथ ही मय बैठक व्यवस्था वैटिंग रूम भी रहेगा।
नॉवेल्टी शॉप- एक शॉप रहेगी, जहां महिलाओं की दैनिक उपयोग की वस्तुएं मिल सकेंगी।
सूचना केंद्र : एक इन्फॉरमेशन सेंटर रहेगा। यहां महिलाएं अटेंडर की मदद से विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकेंगी।
एटीएम : इसमें एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी : सीकर-झुंझुनूं-लुहारू रोड पर अब नहीं वसूला जा सकेगा टोल, न्यायालय ने दिए आदेश
Published on:
08 Feb 2018 12:12 pm
Also Read
View All