दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम बापू की तबियत खराब हो गई है। वे इस समय पैरोल पर बाहर हैं और उज्जैन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सीने में दर्द उठने की वजह से शुक्रवार को आसाराम पंचकर्म कराने नहीं गए। बाबा की तबीयत बिगड़ने से उनके अनुयायी चिंतित हो उठे हैं।