पीला सोना फीका, अब डॉलर देगा खुशी

दिवाली तक और रेट बढऩे की उम्मीद

less than 1 minute read
Oct 19, 2015
patrika
patrika
उज्जैन. गेहंू और पीला सोना कही जाने वाली सोयाबीन की फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को डॉलर चना खुशी दे सकता है। पिछले एक सप्ताह में डॉलर का भाव करीब 500 रुपए बढ़ा है। सोमवार को डॉलर चना मंडी में 6600 रुपए प्रति क्विंटल बिका था। वहीं शनिवार को इसका भाव 7151 रुपए हो गया। दिवाली तक इसक रेट करीब 7500 रुपए जाने की संभावना है।
बारीश की मार से इस साल किसानों को गेहंू और सोयाबीन की फसल में खासा नुकसान हुआ है। कुछ किसान जिन्होंने डॉलर चने की फसल बोई थी, उन्हें दिवाली तक अच्छा भाव मिल सकता है। हालांकि डॉलर चने की फसल का समय अभी नहीं है, कुछ ही किसानों ने फसल बोई थी, जिन्हें फायदा हो रहा है। अक्टूबर माह में शनिवार तक 10 हजार बोरी डॉलर चने की आवक हुई है। मंडी निरीक्षक संतोष मालवीय ने बताया डॉलर के रेट के साथ आवक भी बढ़ रही है। दिवाली तक डॉलर के भाव करीब 7500 रुपए पहुंच सकता है। इसके साथ ही देसी चना भी अच्छे भाव में बिक रहा है, लेकिन आवक प्रतिदिन मात्र दस से पंद्रह बोरी की होती है। शनिवार को देसी चना 5035 रुपए प्रति क्विंटल बिका। मालवीय ने बताया कि चने की फसल का समय नहीं होने के आवक कम हो रही है, लेकिन जिन किसानों के पास स्टॉक में डॉलर चना रखा है, उन्हें इस दिवाली उसका फायदा मिल सकता है।
Published on:
19 Oct 2015 09:34 pm