उज्जैन

पुलिस के हाथ लगे युवक, पूछताछ हुए तीन वारदात का खुलासा

तीन वारदातों का खुलासा - मारपीट सहित मोबाइल व चेन लूटने की वारदात में पुलिस ने 6 आरोपी पकड़े

less than 1 minute read
patrika
तीन वारदातों का खुलासा

उज्जैन. बीते ६ माह में चेन स्नैचिंग, लूट और चोरी की वारदातों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। कईं वारदातों में पुलिस के हाथ आरोपियों का लगना तो दूर सुराग भी नहीं लग पाए हैं जिससे जनता और मीडिया में पुलिस की किरकिरी हो रही है। फरवरी माह में ही अब तक 8 से ज्यादा चेन स्नैचिंग व दर्जनभर मामले मोबाइल छीनकर भागने के मामले सामने आए। जिन्होंने पुलिस की नींद उड़ा रखी है। शुक्रवार को आधा दर्जन बदमाश पुलिस के हाथ लग गए जिनसे पूछताछ करने पर तीन वारदातों का का पता चला तो एडिशनल एसपी प्रमोद सोनकर ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस आयोजित कर आरोपियोंं के पकडऩे का खुलासा किया।

फरवरी में ये वारदात

19 फरवरी : मंगल कॉलोनी वर्जिन मैरी स्कूल के पास से मोबाइल पर बात कर रही युवती के गले से दो बाइक सवार चेन झपटकर भाग गए थे। जिनका पीछा एक महिला ने भी किया था। मामले में माधवनगर पुलिस ने दो नाबालिग पकड़े हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पकड़ाए सभी आरोपी
एडिशनल एसपी प्रमोद सोनकर ने बताया कि सभी आरोपी साइबर सेल की मदद से पकड़ाए हैं। जिन्हें पकडऩे में दीपिका शिंदे, टीआई अरविंदसिंह तोमर, प्रआर मानसिंह, प्रवीणसिंह, आर राहुल कुशवाह, प्रेम समरवाल, कन्हैया मालवीय, कन्हैया शर्मा, सोमेन्द्र दुबे, कुलदीप भारद्वाज, राहुल पंवार, जितेन्द्र पाटीदार, राजपाल यादव व सुशील बघेल की भूमिका सराहनीय रही।

Updated on:
25 Feb 2018 12:04 pm
Published on:
25 Feb 2018 01:33 pm