17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा
भाजपा के गढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, घर के नजदीक मिली लाश
Play video

भाजपा के गढ़ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, घर के नजदीक मिली लाश

थाना ताजगंज के पचगईखेड़ा में हुई हत्या के बाद सनसनी, पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा शव
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Feb 25, 2018

आगरा। थाना ताजगंज पचगईखेड़ा में प्रॉपर्टी डीलर बलदेव शर्मा 42 वर्ष की हत्या कर दी गई। उनका शव घर के नजदीक भैंस के बाड़े में मिला। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि बलदेव शनिवार की रात क्रिकेट मैच देख रहे थे। उनके मोबाइल फोन पर 11:30 पर घंटी आई, बलदेव शर्मा मोबाइल फोन छोड़कर चले गए। इसके बाद सुबह 5:00 बजे के आसपास बलदेव शर्मा की लाश देखी गई। उनकी लाश घर के नजदीक राधेश्याम के भैंसों के बाड़े में पड़ी मिली।

 

फोन आने के बाद चले गए थे, सुबह मिली लाश
बलदेव शर्मा के छोटे भाई उपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके शरीर पर चोट के निशान थे। जिस फोन नंबर से कॉल आया था। उस नंबर पर कई बार फोन लगाया। एक बार फोन रिसीव भी हुआ, लेकिन काट दिया गया। इसके बाद करीब 40 बार वे फोन कर चुके हैं, लेकिन, फोन रिसीव नहीं हो रहा है। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पूरी घटना की जानकारी मिल सकेगी, कि मृत्यु किस प्रकार की गई है। वहीं परिवार में बलदेव की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें

image