उमरिया

वैगन टिपलर शेड की सीट बदलते समय छत से गिरा श्रमिक, उपचार के दौरान मौत

घटना से गहरे सदमे में है श्रमिक परिवार, संजय गांधी ताप विद्युत गृह का मामला

less than 1 minute read
Jun 05, 2025
घटना से गहरे सदमे में है श्रमिक परिवार, संजय गांधी ताप विद्युत गृह का मामला

संजय गांधी ताप विद्युत गृह के वैगन टिपलर शेड की शीट बदलने के दौरान छत से गिरने से दुर्घटना ग्रस्त श्रमिक की शहडोल जिला चिकित्सालय में मृत्यु हो गई। उक्त घटना से श्रमिक परिवार गहरे सदमे में है क्योंकि अभी एक हफ्ते पूर्व से ही श्रमिक कार्य करने परियोजना में जा रहा था।


बताया गया कि संजय गांधी ताप विद्युत गृह की इकाई क्रमांक एक से पांच की सी एच पी साइड में क्षतिग्रस्त शीट बदलने का कार्य शिवकृपा इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा। विभिन्न जगहों की क्षतिग्रस्त शीटों को बदलकर नई शीट डालना है जिसके तारतम्य में परियोजना की वैगन टिप्लर साइड में 4 जून को सुबह लगभग 10.30 बजे शेड में जमीन से लगभग 35 मीटर की ऊंचाई पर कार्यरत सीताराम साकेश पिता नारायण साकेश उम्र 21 वर्ष शेड नीचे आ गिरा जिससे कार्यस्थल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। उपस्थित साथियों द्वारा घायल को स्थानीय एम पी ई बी चिकित्सालय ले जाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। कुछ समय पश्चात श्रमिक को मृत घोषित कर दिया गया एवं पुलिस को सूचना दी गई। परिवार के लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Published on:
05 Jun 2025 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर