उमरिया

जंगल में बीमार मिला नन्हा हाथी, तीन दिन से कुछ खाया पिया नहीं

baby elephant: करीब तीन महीने का हाथी का शावक बीमार हालत में मिला, पार्क प्रबंधन ने रेस्क्यू कर विशेषज्ञों की निगरानी में ताला कैम्प में रखा..।

2 min read
Nov 08, 2024

baby elephant: मध्यप्रदेश के उमरिया में बांधगवढ़ नेशनल पार्क के पनपथा बफर जोन में लगभग तीन माह का हाथी शावक बीमार अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पार्क प्रबंधन व विशेषज्ञों की टीम ने रेस्क्यू कर हाथी शावक को सुरक्षित ताला कैंप लाकर उसका इलाज शुरू किया। विशेषज्ञों की देखरेख में हाथी शावक अब स्वस्थ बताया जा रहा है। पीके वर्मा, डीडी बांधवगढ़ नेशनल पार्क ने बताया कि हाथी शावक काफी कमजोर था, अल सुबह सूचना मिलते ही विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। हाथी शावक का रेस्क्यू कर ताला कैंप में लाकर उपचार किया गया, अब वह स्वस्थ है।

बीमार मिला नन्हा हाथी

शुक्रवार की अल सुबह पार्क प्रबंधन को सूचना मिली थी कि पनपथा बफर के छतवा जमुनिहा के जंगल में हाथी शावक बीमार अवस्था में है। सूचना मिलते ही विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची जहां तीन से चार माह का हाथी शावक बीमार अवस्था में था। विशेषज्ञों की टीम ने हाथी शावक का रेस्क्यू कर ताला कैंप में रखा है। बताया जा रहा है कि हाथी शावक तीन-चार दिन से कुछ भी नहीं खाया पिया। इसी वजह से वह काफी कमजोर हो गया था। समुचित उपचार मिलने के बाद अब उसकी स्थिति ठीक है। साथ ही दो दिन पूर्व कटनी वनमंडल से रेक्यू किए गए लगभग एक वर्ष का हाथी शावक भी पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया जा रहा है। पार्क प्रबंधन के साथ ही चिकित्सकों व विशेषज्ञों की टीम भी इनकी निगरानी कर रही है।


दो शावकों के साथ नर हाथी का रेस्क्यू

एक सप्ताह के अंदर बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सीमा से लगे अलग-अलग क्षेत्र से दो हाथी शावक व एक नर हाथी का रेस्क्यू किया जा चुका है। इनमें से एक शावक व नर हाथी उस झुंड के बताए जा रहे हैं जिसके दस हाथियों की मौत कुछ दिन पूर्व ही सलखनिया बीट में हुई थी। इसके अलावा शुक्रवार को बीमार अवस्था में मिले हाथी शावक के झुंड की अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल पार्क प्रबंधन दोनो हाथी शावकों की विशेष निगरानी में लगा हुआ है, जिससे कि वह पूर्णरूप से स्वस्थ हो सके।

Updated on:
08 Nov 2024 10:12 pm
Published on:
08 Nov 2024 10:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर