उमरिया

4 लाख 98 हजार रुपए के मसरूका के साथ बाइक चोरी का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

Jan 21, 2026
आरोपी की गिरफ्तारी के एसपी के निर्देश में थाना प्रभारी ने गठित की थी टीम, बाइक और मोबाइल भी जब्त
आरोपी की गिरफ्तारी के एसपी के निर्देश में थाना प्रभारी ने गठित की थी टीम, बाइक और मोबाइल भी जब्त

कोतवाली में फरियादी ओमप्रकाश आयाम उम्र 34 साल निवासी स्वर्णिम गार्डन ने बाइक व मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि वह एक होटल में हेड शैफ के रूप में काम करता है। उसी के साथ अंकित यादव नाम का भी एक लडक़ा काम करता था जिस पर चोरी की आशंका जताई थी।


शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी की तलाश करने थाना प्रभारी कोतवाली को दिशा निर्देश दिए। पुलिस को विवेचना के दौरान उसके निवास स्थान जसपुर छग की ओर फरार होने की जानकारी मिली जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा आरोपी की तलाश के लिए तत्काल एक टीम तैयार कर रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संबंध में आवश्यक जानकारी एकत्रित करते हुए पूरी रात अथक प्रयासो से आरोपी को एक होटल से गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटरसायकिल, मोबाइल व नगदी कुल कीमती 4 लाख 98 हजार रूपए मसरूका जब्त किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मदनलाल मरावी, सउनि विनोद प्रजापति, प्रआर शैलेन्द्र दुबे, उम्मेद पटेल एवं सायबर सेल से संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Updated on:
21 Jan 2026 04:21 pm
Published on:
21 Jan 2026 04:21 pm