उमरिया

पहाड़ से 200 फीट नीचे गिरी कार फिर भी सवार परिवार को नहीं आई चोट, सभी बता रहे चमत्कार

हैरानी की बात ये रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद पूरा परिवार सही सलामत रहा। कार में सवार परिवार के सभी सदस्यों को सिर्फ मामूली चोटें ही आई हैं।

2 min read
पहाड़ से 200 फीट नीचे गिरी कार फिर भी सवार परिवार को नहीं आई चोट, सभी बता रहे चमत्कार

एक बड़ी पुरानी कहावत है 'जाको राखे साइयां मार सके न कोय...' आपने क बार ये कहावत कही न कही जरूर सुनी होगी। लेकिन ये कहावत चरितार्थ हुई है मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में, जहां एक हादसे का शिकार हुआ परिवार कार समेत एक पहाड़ी से 200 फीट नीचे खाई में गिर गया। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद पूरा परिवार सही सलामत रहा। कार में सवार परिवार के सभी सदस्यों को सिर्फ मामूली चोटें ही आई हैं, जिसके बाद वो खुद ही कार से बाहर निकल आए। हालांकि, हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें मरहम पट्टी के लिए अस्पताल पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के शहडोल में रहने वाला परिवार उमरिया जिले में स्थित बड़ी तुम्मी पर्यटन स्थल घूमने आया था। वापस लौटते समय कार रिवर्स करने के दौरान अनियंत्रित हुई कार 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब कार में परिवार के सभी सदस्य सवार थे। लेकिन हादसे के बाद कार में सवार किसी जनहानि तो दूर किसी को भी गहरी चोट नहीं आई। हालांकि, हादसा इतना भयावह था कि जिस किसी ने भी वो नजारा देखा, वो मान बैठा था कि कार में सवार कोई शख्स बच नहीं सका होगा, लेकिन मानों किसी चमत्कार की तरह कार में सवार सभी सदस्य एक एक करके कार से बाहर निकल आए।


गाड़ी रिवर्स लेते समय हुआ हादसा

आपको बता दें कि जिले के अंतर्गत आने वाले पाली थाना इलाके के घुनघुटी के पहाड़ पर स्थित बड़ी तुम्मी नाम से एक पर्यटन स्थल है। यहां बड़ी संख्या में सैलानी दूर-दूर से घूमने आते हैं। उन्हीं में से एक शहडोल का परिवार भी अपनी कार से यहां घूमने आया था। सभी ने यहां काफी देर मौज मस्ती की और पर्यटन स्थल के सुंदर नजारों का आनंद लिया। जब सभी कार से वापस लौट रहे थे तभी गाड़ी रिवर्स करते समय वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार 200 फीट नीचे पहाड़ी में जा गिरी।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की जानकारी लगते ही घुनघुटी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा देखकर सभी को लगा कि किसी का बच पाना मुश्किल है, लेकिन जैसे ही लोग दौड़कर कार के पास पहुंचे तो उन्हें चमत्कार दिखा। परिवार के सभी लोग एक एक करके कार से बाहर निकलने लगे। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से शहडोल अस्पताल रवाना किया।


हादसे में घायल हुए परिवार के ये ससदस्य

हादसे में शहडोल के रहने वाले विपुल रजवानी, पिता अजय रजवानी, नितिन रजवानी, बेटी कशिश रजवानी, सूती लालवानी, आयुषी लालवानी, खुशी जेठानी को मामूली चोटें आई हैं। हालांकि, हादसे का शिकार हुई क्रेटा कार एमपी 20 सीके 4777 क्षतिग्रस्त हो गई है।

Published on:
16 Nov 2023 06:59 pm
Also Read
View All