
According to reports, the highest number of accidents are occurring on the Manpur-Jaisinghnagar State Highway 10, and the traffic department does not appear to be succeeding in curbing this trend. Accidents are also taking place because drivers in rural areas lack awareness of traffic rules.
मानपुर-जयसिंहनगर राज्य मार्ग एसएच-10 पर शनिवार सुबह खुटार फार्म के पास हुए भीषण सडक़ हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार तीनों युवक सडक़ पर दूर जा गिरे। हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मानपुर थाना क्षेत्र के गोवर्दे गांव के खैरभान टोला निवासी तीन युवक रिश्तेदारी से लौटकर अपने घर आ रहे थे। घर से महज डेढ़ से दो किलोमीटर पहले खुटार फार्म के पास उनकी बाइक की एक कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में रामकेश केवट पिता रामभजन केवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप केवट पिता मुन्ना केवट, उम्र लगभग 30 वर्ष ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं हिमांशु केवट पिता उमेश केवट, उम्र लगभग 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर से बेहतर इलाज के लिए निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है।
रिश्तेदारी से लौट रहे तीनों युवकों को क्या पता था कि घर पहुंचने से कुछ ही मिनट पहले उनकी जिंदगी बदल जाएगी। हादसे में दो युवकों की मौत से गोवर्दे गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि घायल युवक का इलाज जारी है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ऐसा माना जाता है कि अधिकांश सडक़ दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चालन के कारण हो रही है। बताया जाता है कि इस मार्ग में वाहन चालक अत्यधिक तेज गति से वाहन चलाते जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाते और परिणाम स्वरूप इस हादसे हो जाते हैं। जिसके कारण ही लोगों की मौत हो रही हैं।
सडक़ पर वाहन चालक तेज रफ्तार से तो चलते ही हैं, साथ यातायात के नियमों का भी पालन नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण भी अधिकांश सडक़ दुर्घटनाएं हो रही हैं। कहीं वाहनों में ओवर लोडिंग तो कहीं तेज रफ्तार वाहन चालन हादसों का कारण बन रहे हैं। वहीं आरटीओ और यातायात विभाग महज सडक़ सुरक्षा सप्ताह और कार्यक्रमों तक ही सिमट कर रह गया है। जबकि होना यह चाहिए कि सडक़ दौड़ रहे बेलगाम वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई के साथ ही यातायात नियमों का पालन कराने की दिशा में भी कार्य करना चाहिए। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देनी चाहिए।
जानकारी के अनुसार मानपुर-जयसिंहनगर राज्य मार्ग 10 पर सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं। जिस पर अंकुश लगाने में यातायात विभाग सफल होता नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाहन चालकों में यातायात के नियमों की जानकारी नहीं होने के कारण भी हादसे हो रहे हैं।
According to reports, the highest number of accidents are occurring on the Manpur-Jaisinghnagar State Highway 10, and the traffic department does not appear to be succeeding in curbing this trend. Accidents are also taking place because drivers in rural areas lack awareness of traffic rules.
Published on:
21 Jun 2026 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउमरिया
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
