उमरिया

साइबर क्राइम: पूर्व एसडीओपी के नाम पर बनाई फर्जी फेसबुक आइडी, लोगों को दे रहे सस्ता सामान बेचने का लालच

जिले में एक बार फिर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। इस बार निशाना बने हैं निवर्तमान एसडीओपी डॉ. नागेंद्र सिंह। उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को मैसेंजर के जरिए सस्ते घरेलू सामान बेचने का लालच दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीते माह डॉ. नागेंद्र सिंह का तबादला उमरिया […]

less than 1 minute read
Feb 24, 2026
मामला संज्ञान में आते ही एसडीओपी ने थाना में दर्ज कराई शिकायत, उमरिया जिले का मामला

जिले में एक बार फिर साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। इस बार निशाना बने हैं निवर्तमान एसडीओपी डॉ. नागेंद्र सिंह। उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को मैसेंजर के जरिए सस्ते घरेलू सामान बेचने का लालच दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बीते माह डॉ. नागेंद्र सिंह का तबादला उमरिया से बेरछा हो चुका है। इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके नाम और पद का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बना ली।


इस आईडी से लोगों को एक जैसा संदेश भेजा जा रहा है। मैसेज में लिखा है कि मेरा दोस्त संतोष कुमार सीआरपीएफ कैंप में अधिकारी है। स्थनांतरण होने पर वह अपने घर का फर्नीचर बहुत सस्ते दाम में बेच रहा है। पहले बातचीत आगे बढ़ाई जाती है, फिर एडवांस पेमेंट या ऑनलाइन ट्रांसफर की मांग की जाती है। इस मामले में जब डॉ. नागेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने तत्काल शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से बनी किसी भी सोशल मीडिया आईडी पर भरोसा न करें और किसी भी तरह का लेनदेन बिल्कुल न करें।

गौरतलब है कि इससे पहले उमरिया कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन के नाम से भी इसी तरह फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को ठगने की कोशिश की गई थी। तब भी प्रशासन को दखल देना पड़ा था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अधिकारी, सैनिक या सरकारी कर्मचारी के नाम से आने वाले ऐसे प्रस्तावों से सतर्क रहें। प्रोफाइल की जांच करें, ब्लू टिक और संदिग्ध मैसेज की सूचना तुरंत साइबर सेल को दें।

Published on:
24 Feb 2026 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर