उमरिया

खनिज और पुलिस विभाग की लापरवाही से बांधवगढ़ नेशनल पार्क की सीमा में हो रहा रेत का उत्खनन

Feb 23, 2026
ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग, पड़वार क्षेत्र में हलफल नदी का मामला
ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग, पड़वार क्षेत्र में हलफल नदी का मामला

उमरिया जिले के पड़वार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिटौर सुखदास से लगी हल-फल नदी, जो बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान की सीमा में आती है, वहां रेत के अवैध उत्खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुखदास, पिटौर और पड़वार के कुछ ट्रैक्टर मालिक रात के समय 25 से 30 वाहन लगाकर बड़े पैमाने पर रेत का खनन कर रहे हैं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गतिविधि की जानकारी संबंधित विभागों और वन विभाग को भी है, लेकिन पुलिस विभाग से गठजोड़ होने के कारण ठोस कार्रवाई नहीं हो पा रही है। नदी बचाओ अभियान से जुड़े ग्रामीणों ने मांग की है कि रेत कंपनी द्वारा पूर्व में किए गए बड़े पैमाने के उत्खनन की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। रातभर ट्रैक्टरों की आवाजाही से पार्क क्षेत्र के जंगली जानवरों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Updated on:
23 Feb 2026 04:24 pm
Published on:
23 Feb 2026 04:24 pm