उमरिया

बांधवगढ़ के ताला में खुले जनजातीय व्यंजनों के प्रतिष्ठान, कलेक्टर ने कहा- बढ़ाई जाएं सुविधाएं

जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएटीसी की बैठक संपन्न
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Jun 2023, 4:30 PM IST
Establishment of tribal cuisine opened in Bandhavgarh's Tala, collector said - facilities should be increased
Establishment of tribal cuisine opened in Bandhavgarh's Tala, collector said - facilities should be increased

उमरिया. जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय पुरातत्व पर्यटन एवं सांस्कृतिक काउंसिल की बैठक कलेक्टर डा. कृष्ण देव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बांधवगढ़ के अतिरिक्त जिले के अन्य पर्यटक स्थलों को चिन्हित किया जाए तथा उन्हें विकसित करने की कार्य योजना बनाई जाए।
उन्होंने कहा कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ताला के आस पास की ग्राम पंचायतें माला, गुरूवाही, रंछा, परासी आदि में साफ सफाई तथा प्रकाश की गतिविधियां ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराई जाएं। नगर पंचायत मानपुर एवं ग्रामीण निकायों द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था की जाए तथा डंपिंग यार्ड बनाया जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश शासन के जन जातीय विभाग द्वारा ताला में जन जातीय व्यंजनों को लोक प्रिय बनाने के लिए एनआरएलएम के सहयोग से व्यंजन प्रतिष्ठान स्थापित करने का सुझाव दिया है। संबंधित विभाग इस दिशा मेंं कार्रवाई कर मूर्त रूप प्रदान करे। साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने हेतु जिले से पर्यटन विकास निगम को प्रस्ताव प्रेषित किये जाए।
बैठक में वनमण्डलाधिकारी मोहित सूद, सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी, अपर कलेक्टर के सी बोपचे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीएम बांधवगढ़ सिद्धार्थ पटेल, एसडीएम मानपुर कमलेश पुरी, संयुक्त कलेक्टर नेहा सोनी सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Published on: